नई दिल्ली, 30 अप्रैल। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग बहुत जरूरी है। बाजार में निवेश के कई ऐसे विकल्प हैं, जिन्हें बच्चों के नाम पर शुरू किया जा सकता है। इसमें पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स, म्यूचुअल फंड्स और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे कई विकल्प हैं। बच्चों के लिए निवेश करने में बड़ी सावधानी बरतनी जरुरी है। ऐसे में ध्यान रखें कि निवेश वहीं करें जहां पैसे सुरक्षित रहे और आपको निवेश बिना रिस्क बेहतर रिटर्न दे। ताकि जरूरत पड़ने पर आपको अच्छी रकम मिल सके। निवेश के अच्छे विकल्पों की तलाश हमेशा करते रहना भी आज के समय में बेहद जरूरी है। अगर आप भी कुछ शानदार विकल्पों की तालाश कर रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ें। ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। Child म्यूचुअल फंड : इन प्लान्स में करें निवेश, बच्चा हो जाएगा करोड़पति
बच्चों की पढ़ाई लिखाई बेहद महंगी हो गई है। आने वाले समय में यह और महंगी हो सकती है। ऐसे में पैरेंट्स के लिए एक बड़ी चिंता यह होती है कि वह अपने बच्चे के बालिग होने से पहले उसके लिए अच्छी खासी बचत कर पाएं, जिससे उसके भविष्य को लेकर तनाव कम हो सके। इसे ध्यान में रखते हुए कई पैरेंट्स बचत योजनाओं में निवेश करते हैं। तो अगर आप भी अपने बच्चों के भविष्य के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो चाइल्ड म्यूचुअल फंड बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आप कम निवेश करके मोटी रकम पा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों के लिए कई फंड हाउस हैं। जो खासकर म्यूचुअल फंड आफर करते हैं। इनमें एचडीएफसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, टाटा और यूटीआई जैसे फंड्स के चिल्ड्रेन प्लान मौजूद हैं। इनमें पिछले 15 से 20 साल में 12 से 15 प्रतिशत सालाना के हिसाब से शानदार रिटर्न दिए हैं। पेरेंट्स दूसरे म्यूचुअल फंड्स में भी निवेश कर बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं। अगर आप अपने बच्चों के नाम से एसआईपी कर रहे हैं तो बस ये ध्यान रखें कि निवेश का लक्ष्य कम से 15 साल रहे।
एचडीएफसी चिल्ड्रन गिफ्ट फंड 2 मार्च, 2001 को लॉन्च हुआ था। लॉन्चिंग के बाद से रिटर्न 16.12 फीसदी तक रहा। इसमें 5000 रुपए मंथली एसआईपी की 15 साल में वैल्यू 30 लाख रुपये होगी।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल चाइल्ड केयर फंड दूसरा शानदार प्लान है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल चाइल्ड केयर फंड की लॉन्चिंग 31 अगस्त 2001 को हुई। लॉन्चिंग के बाद से से 15.48 फीसदी रिटर्न दिया है। इसमें 5000 रुपए मंथली एसआईपी की 15 साल में वैल्यू 24 लाख रुपए हो जाती है।
इसके अलावा स्टेट बैंक का भी एक बेहतरीन प्लान है। एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रन बेनेफिट फंड की लॉन्चिंग 21 फरवरी, 2002 को हुई। लॉन्चिंग के बाद से इसमेंरिटर्न 10.36 फीसदी मिला है। इस फंड में 5000 रुपए मंथली एसआईपी की 15 साल में वैल्यू 20 लाख रुपये होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान