Money Management Tips: कोई भी व्यक्ति जादू से अमीर नहीं बनता है, न ही अमीर बनना कोई बहुत मुश्किल काम है। इसमें सारा काम पैसे कोमैनेज करने का होता है। अगर आप नियमित तौर पर अपने खर्चे कैलकुलेट कर लें और उसके बाद सेविंग के तौर पर कुछ पैसे इन्वेस्ट करना शुरू करें तो धीरे-धीरे आप अमीर बन सकते हैं। हालांकि इस मामले में सबसे जरूरी चीज है अनुशासन। अगर आप अनुशासित हैं तो फालतू पैसे नहीं खर्च करेंगे और निवेश जरूर करेंगे, तो आप धीरे-धीरे अपनी पूंजी को बढ़ा सकते हैं।

Advertisement

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आपको मनी मैनेजमेंट में काफी आसानी मिल सकती है। ऐसे आप बिना मैनेजमेंट के मुकाबले ज्यादा पैसे बचा सकते हैं और उन्हें सही जगह इन्वेस्ट करके धीरे-धीरे अपने पैसों को बढ़ा सकते हैं।

Advertisement

अमीर बनकर लग्जरी लाइफ जीना हर किसी का सपना होता है, तो इसके लिए पहले पैसे बचाना भी जरूरी है। अगर आपने बहुत पैसे कमाए हैं, फिर भी मनी मैनेजमेंट सही नहीं रहेगा तो आपके सारे पैसे इधर उधर हो जाएंगे और सेविंग के नाम पर कुछ खास नहीं कर पाएंगे। इस लिए अगर आपने अब तक सेविंग शुरू नहीं की है तो अब कर सकते हैं।

Advertisement

एनालिसिस से लगाएं फालतू खर्च पर लगाम

आपको बताते चलें कि पैसे बचाने के लिए सबसे पहले आपको फालतू के खर्च पर लगाम लगा सकते हैं। अगर आप लिमिटेड पैसे कमा रहे हैं, तो सबसे पहले आपके खर्च को कम करना होगा। इसके लिए आपको ऑनलाइन ग्रॉसरी और खाना मंगाने की जगह मार्केट से जाकर खरीद सकते हैं, इससे आपने महीने में सैकड़ों रुपए की बचत कर सकते हैं। इसी तरह आपको जहां लगता है कि पैसों की बचत की जा सकती है, आपको उस जगह पर थोड़े ही सही पैसे जरुर बचाने चाहिए।

Advertisement

कैश में करें ज्यादातर पेमेंट

दरअसल जब हम ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो, हमें इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना पड़ता है और पैसे कब खर्च हो जाते हैं हमें पता भी नहीं चलता है। इसीलिए जब भी आप कैश में पेमेंट करेंगे तो आप खर्च काफी सोच समझ कर करेंगे और बिना मतलब के फालतू खर्चों से भी बचे रहेंगे। इसलिए जितना कम हो सके उतना कम ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रांजैक्शन करना चाहिए। वैसे तो ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के कई फायदे हैं और आप अगर समझदारी के साथ पैसे खर्च करते हैं, तो ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की सुविधा मौजूद रहने के बाद भी फालतू के खर्चों से बच सकते हैं।

Advertisement

इसका एक और कारण है आजकल ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके या कई सारे क्रेडिट ऐप से लेकर भी आसानी से पैसे खर्च किए जा सकते हैं। इन वजहों से आप अक्सर अपनी सैलरी से ज्यादा खर्च कर लेते हैं और बाद में पैसे बचाने में दिक्कत आती है। तो इस तरह की आदतों से बचने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा कैश में पेमेंट करनी चाहिए। क्योंकि कैश लिमिटेड होता है, इसलिए आप उससे सिर्फ काम की चीज खरीदते हैं।

Advertisement

इन्वेस्टमेंट है सबसे जरूरी

आपको बताते चलें कि आपको अपनी कमाई का एक छोटा सा हिस्सा हमेशा बचा कर रखना चाहिए। इसे आप बैंक में रख सकते हैं, या चाहे तो इन्वेस्ट कर सकते हैं। पैसे बढ़ाने के लिए इन्वेस्टमेंट को सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। आप अपने पैसे को ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं, जिससे काफी फायदा मिलता है। अगर आपकी सैलरी ज्यादा है तो अच्छी बात है। अगर आप एक महीने में 30000 रुपए या उससे कम पा रहे हैं, तो भी अपनी सैलरी का कम से कम 10 प्रतिशत अमाउंट कहीं न कहीं सुरक्षित रखना चाहिए या इन्वेस्टमेंट में लगाना चाहिए।

आप चाहें तो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए म्युचुअल फंड में या फिर किसान विकास पत्र जैसी सरकारी स्कीम में भी पैसे डाल सकते हैं। अगर आपके पास पैसे हैं, तो विशेषज्ञों की सलाह से शेयर में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। हालांकि म्युचुअल फंड में पैसे लगाने से पहले भी आपको एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।

अनुशासन भी है बहुत जरुरी

आपको बताते चले की पैसे बचाने और पैसे खर्च करने के बीच में एक बहुत ही छोटा गैप अनुशासन का है। इसके साथ ही आपको धैर्य रखना भी बहुत जरूरी है। अनुशासन की मदद से आप फालतू खर्च से बच सकते हैं और रेगुलर इन्वेस्टमेंट में भी यह काफी मददगार है। इन्वेस्टमेंट के पैसे को धीरे-धीरे बढ़ने देना धैर्य है। क्योंकि इन्वेस्ट किया हुआ पैसा कभी भी चुटकियों में तेजी से नहीं बढ़ता है। लगातार 10 से 12 साल तक अगर आप म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करते रहते हैं, तो आप बड़ी आसानी से लाखों रुपए की बचत कर सकते हैं।

अगर कमाई ज्यादा है तो टैक्स प्लानिंग से बच सकते हैं पैसे

अगर आपकी तनख्वाह या फिर कमाई ज्यादा है और आपको इनकम टैक्स भरना पड़ता है, तो वित्त वर्ष की शुरुआत होने के साथ ही आपको टैक्स बचाने के लिए प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। सरकार की ऐसी तमाम स्कीम है जिनमें पैसा लगाने पर आपको जबरदस्त रिटर्न मिलता है और टैक्स पर भी छूट मिल जाती है। अगर आप सही समय पर इन स्कीम में पैसे इन्वेस्ट कर देते हैं, तो आपको एक साथ डबल फायदे मिलेंगे। इससे आपका जो पैसा टैक्स में काटता है वह तो बचेगा ही, साथ ही उस पैसे से मिलने वाला रिटर्न भी आपके लिए बोनस की तरह काम करेगा। यानि टैक्स बचाकर इन्वेस्ट करने से आपको डबल फायदा होता है।