नई दिल्ली। आमतौर पर लोग अपना पैसा डबल करने वाली स्कीमों को जानना चाहते हैं। ऐसी स्कीम पोस्ट ऑफिस चलाता है। पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम में निवेश कर पैसे का डबल किया जा सकता है। देश में यह अकेली सरकारी गारंटी वाली स्कीम है, जिसमें पैसा डबल होता है। आमतौर पर हर तिमाही में पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें बदलती हैं। ऐसे में यह बदलाव 1 जनवरी 2021 को हो सकता है। इसलिए अगर कोई चाहता है कि ज्यादा ब्याज दरों का फायदा लिया जाए, तो उसके पास 31 दिसंबर 2020 तक पैसा लगाने का मौका है। जिस तरह से बैंक अपनी ब्याज दरें घटा रहें हैं, उस हिसाब से जानकारों का मानना है कि 1 जनवरी 2021 को पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की ब्याज दरें घट सकती हैं। अगर आप भी अपना पैसा डबल करना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं कि यह पूरी स्कीम क्या है और कितने समय में यह पैसा डबल हो जाता है।
किसान विकास पत्र (केवीसी) इस वक्त 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस ब्याज दर से किसान विकास पत्र (केवीसी) में निवेश किया गया पैसा 10 साल और 4 माह (124 महीने) में दोगुना हो जाता है। पोस्ट ऑफिस में न्यूनतम 1000 रुपये का किसान विकास पत्र (केवीसी) खरीदा जा सकता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। पिछले साल इसी दौरान किसान विकास पत्र (केवीसी) स्कीम में 7.6 फीसदी का ब्याज मिल रहा था। आइये जानते हैं कैसे करें किसान विकास पत्र (केवीसी) स्कीम का सही इस्तेमाल।
आमतौर पर लोग हर माह एक बचत के लिए पोस्ट आफिस या बैंक में आरडी खोल लेते हैं। इस आरडी पर पोस्ट ऑफिस में इस वक्त 5.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं यह अधिकतम 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस में कराई जा सकती है। वहीं अगर लोग हर माह किसान विकास पत्र (केवीसी) में निवेश करते जाएं तो बाद में उनको हर माह दोगुना पैसा मिलता जाएगा। ज्यादा ब्याज होने के चलते उनको अपने निवेश पर ज्यादा पैसा वापस मिलेगा। आइये जानते हैं कैसे करते हैं निवेश।
अगर आप किसान विकास पत्र (केवीसी) में निवेश करना चाहते हैं तो यह तीन तरह से किया जा सकता है। एक तरीका है किसान विकास पत्र (केवीसी) को अपने सिंगल नाम से खरीदना। दूसरा तरीका है संयुक्त नाम से इसमें निवेश करना। वहीं एक तरीका और है कि आप किसान विकास पत्र (केवीसी) में आप आपने अलावा दो अन्य का नाम भी जोड़ सकते हैं।
किसान विकास पत्र (केवीसी) देश का रह वह नागरिक खरीद सकता है, जिसकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो। इसे देश के हर पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है। इस निवेश पर भारत सरकार गारंटी देती है। इस गारंटी के तहत आपका मूलधन और उस पर मिलने वाले ब्याज की गारंटी होती है।
किसान विकास पत्र (केवीसी) में निवेश करने के बाद जरूरत पड़ने पर आप 30 महीने के बाद पैसा निकाल सकते हैं। इसमें 1000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक के सार्टिफिकेट मिलते हैं। आप अपनी मर्जी से इनका चुनाव कर सकते हैं। वहं किसान विकास पत्र (केवीसी) में नॉमिनेशन की सुविधा भी मिलती है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित