Savings account rules: ICICI बैंक ने नए बचत खातों के लिए आवश्यक न्यूनतम औसत शेष राशि में बढ़ोतरी की है। निजी क्षेत्र के इस लेंडर की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार महानगरीय और शहरी क्षेत्रों में, मिनिमम एवरेज मंथली बैलेंस (MAB) अब 10,000 से बढ़कर 50,000 रुपये हो गई है। सेमी-अर्बन ब्रांच के लिए यह 5,000 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये हो गई है. और ग्रामीण शाखाओं में यह 5,000 रुपये से दोगुनी होकर 10,000 रुपये हो गई है।

Advertisement

SBI ने मिनिमम बैलेंस किया खत्म

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसे अन्य लेंडर ग्रामीण और शहरी, दोनों महानगरों के लिए न्यूनतम औसत शेष राशि की आवश्यकता पर अपना रुख नरम कर रहे हैं। एसबीआई ने 2020 में ग्रामीण और महानगरों दोनों के लिए सभी बचत खातों पर न्यूनतम औसत शेष राशि की आवश्यकता को समाप्त कर दिया था।

Advertisement

इसी तरह, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और केनरा बैंक ने सभी सेविंग अकाउंट में मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) न रखने पर जुर्माना हटाने की घोषणा की थी।

SBI, HDFC और एक्सिस बैंक की MAB क्या है?

HDFC बैंक के ग्राहकों को ग्रामीण क्षेत्रों में 2,500 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 10,000 रुपये का न्यूनतम शेष रखना अनिवार्य है। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्रामीण और शहरी दोनों ग्राहकों के लिए जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट देता है, जिससे यह उन लोगों के लिए एक अधिक लचीला विकल्प बन जाता है जो मिनिमम बैलेंस की आवश्यकता से बचना चाहते हैं।

Advertisement

दूसरी ओर एक्सिस बैंक ने ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम शेष राशि 2,500 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 12,000 रुपये अनिवार्य कर दी है, जिससे यह शहरी खाताधारकों के लिए सख्त आवश्यकताओं वाले बैंकों में शामिल हो गया है।

भारतीय स्टेट बैंक

  • ग्रामीण शाखाएं- जीरो बैलेंस
  • शहरी/मेट्रो शाखाएं- जीरो बैलेंस

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

  • ग्रामीण शाखाएं- चेक बुक के साथ 250 रुपये और बिना चेक बुक के साथ 100 रुपये
  • शहरी/मेट्रो शाखाएं- चेक बुक के साथ 1000 रुपये और बिना चेक बुक के साथ 500 रुपये

HDFC बैंक

  • ग्रामीण शाखाएं- 2500 रुपये
  • शहरी/मेट्रो शाखाएं- 10,000 रुपये

ICICI बैंक

  • ग्रामीण शाखाएं- 10,000 रुपये
  • शहरी/मेट्रो शाखाएं- 50,000 रुपये

एक्सिस बैंक

  • ग्रामीण शाखाएं- 2500 रुपये
  • शहरी/मेट्रो शाखाएं- 12,000 रुपये

बैंक ऑफ बड़ौदा

  • ग्रामीण शाखाएं- 500 रुपये
  • शहरी/मेट्रो शाखाएं- 2,000 रुपये

ICICI बैंक के न्यूनतम मासिक औसत शेष राशि क्या है?

  • महानगरीय और शहरी क्षेत्र: 50,000 रुपये
  • सेमी-अर्बन क्षेत्र: 25,000 रुपये
  • ग्रामीण क्षेत्र: 10,000 रुपये

ICICI ग्राहकों के लिए MAB में बढ़ोतरी का क्या मतलब है?

अगर आप ICICI बैंक के पुराने खाते वाले मौजूदा ग्राहक हैं, तो यह बदलाव आपकी वर्तमान MAB आवश्यकता को अभी प्रभावित नहीं करता है। हालांकि, 1 अगस्त 2025 के बाद खोले गए किसी भी नए बचत खाते में काफी ज्यादा राशि रखनी होगी।

Advertisement

नॉन-मेंटेनेंस के लिए जुर्माना

आवश्यक MAB से कम राशि रखने पर, शेष राशि का 6 प्रतिशत या 500 रुपये जो भी कम हो, का जुर्माना लगेगा।

कहां छूट मिलेगी?

वेतन खाताधारक, प्रधानमंत्री जन धन योजना खाते और मूल बचत बैंक जमा खाते (BSBDA) इससे फ्री हैं। ये जीरो सेविंग अकाउंट बने रहेंगे।

ICICI बैंक के नए सेविंग अकाउंट नियम

रिवाइज्ड मिनिमम बैलेंस नियमों के साथ ICICI बैंक ने नकदी संबंधी सेवाओं के लिए अपने शुल्क में भी बदलाव किया है। खाताधारकों को बैंक शाखाओं या कैश रिसाइक्लर मशीनों में हर महिने अधिकतम तीन बार फ्री नकद जमा करने की अनुमति है। फ्री सीमा के बाद हर अतिरिक्त जमा पर प्रति लेनदेन 150 रुपये का शुल्क लगेगा।

Advertisement

फ्री नकद जमा पर भी मासिक 1 लाख रुपये की सीमा है। इस सीमा को पार करने के बाद ग्राहकों से प्रति 1,000 रुपये जमा पर 3.50 रुपये या 150 रुपये, जो भी अधिक हो, का शुल्क लिया जाएगा।