MHADA Lottery: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नौकरी मिलना तो आसान है, लेकिन सस्ता और सुंदर घर मिलना उतना ही मुश्किल है. लेकिन अब मुंबई में सस्ता घर लेने का सपना पूरा हो सकता है. महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने 2 हजार से ज्यादा फ्लैट निकालने का ऐलान किया है. इन फ्लैट की लोकेशन भी प्राइम होने वाली है. वहीं इनकी कीमत सामान्य फ्लैट की तुलाना में कम होगी. इसलिए अगर आप मुंबई में फ्लैट खरीदने के बारे में सोच रहें हैं, तो यह सुनहरा अवसर है.

Advertisement

कौन-सी कैटेगरी के फ्लैट मिल रहे हैं ?

Advertisement

म्हाडा (MHADA) के मुंबई बोर्ड ने इस बार 2,030 फ्लैट के लिए लॉटरी निकाली है. इन 2030 फ्लैट में लगभग 768 फ्लैट एमआईजी है. वहीं एलआईजी कैटेगरी के 627 फ्लैट मिल रहे हैं. वहीं जो लोग इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) में आते हैं, उनके लिए 359 फ्लैट मिलेंगे. इसके अलावा हायर इनकम ग्रुप (एचआईजी) के लिए 276 फ्लैट लॉटरी के जरिए मिल सकते हैं.

Advertisement

एलआईजी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 1 बीएचके फ्लैट होते हैं. वहीं एमआईजी में 2 बीएचके और हायर इनकम ग्रुप में 3 बीएचके वाले फ्लैट मिलते हैं.

इन फ्लैट की लोकेशन मलाड, पोवई, विखरौली, गोरेगांव, वडाला होने वाली है.

9 अगस्त से शुरू होगी लॉटरी के लिए आवेदन

आप इस लॉटरी के तहत अपनी पसंद कैटेगरी का फ्लैट ले सकते हैं. इस लॉटरी के लिए आवेदन की शुरुआत कल यानी 9 अगस्त से होने वाली है. यह लॉटरी 13 सितंबर को निकलेगी. मतलब 13 सिंतबर को यह फैसला होगा कि इस लॉटरी के अंतर्गत किन लोगों को घर मिला है और किन्हें नहीं.

Advertisement

इस लॉटरी के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लॉटरी में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को ध्यान से फॉलो करें.

स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1- सबसे पहले आपको महाडा की ऑफिशियल वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in/ पर जाना होगा.
स्टेप 2- वेबसाइट में आते ही, इस पर रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 3- रजिस्ट्रेशन में आपको भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए एक यूनिक यूजरनेम और पासवर्ड क्रिएट करना होगा.
स्टेप 4- स्क्रीन में दिखाए गए लॉटरी या स्कीम में से अपना पसंदीदा विकल्प चुनें.
स्टेप 5- इसके बाद आपको फीस का भुगतान करना होगा.

Advertisement

यह ध्यान रखें की आप जल्द से जल्द लॉटरी के लिए अप्लाई कर लें. ताकि लॉटरी मिलने के चांस बढ़ सकें.