LPG Cylinder Rate Change 1 Sept : महीने की पहली तारीख यानी 1 सितंबर (सोमवार) से एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। हालांकि यह कटौती घरेलू सिलेंडर नहीं बल्कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में किया गया है।

Advertisement

दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 51.50 रुपये की कटौती की है। नई दर 1 सितंबर से पूरे देश में लागू होंगी। इन कंपनियों ने लेटेस्ट मंथली रिव्यू के बाद यह फैसला लिया है। हर महीने की 1 तारीख को कमर्शियल सिलेंडर के रेट का रिव्यू किया जाता है।

Advertisement

कमर्शियल सिलेंडर के रेट कम कम होने से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। यानी की होटल, रेस्टोरेंट में खाना सस्ता हो सकता है।

प्रमुख शहरों में अब कितनी है कीमत?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर का रिटेल प्राइस अब 1,580 रुपये हो गया है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले यानी घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ दिल्ली में पिछले एक साल में पहली बार कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1600 रुपये से कम हुई है।

Advertisement

रेट में कटौती के बाद मुंबई में दाम घटकर 1,531.50 रुपये हो गए हैं जबकि कोलकाता में 1,684 रुपये है। वहीं पटना में सबसे ज्यादा दाम है, जहां एक सिलेंडर की कीमत 1,829 रुपये है।

लगातार तीसरी बार कीमत में की गई कटौती

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में लगातार कमी की है। यह लगातार तीसरी बार है जब गैस की कीमत में कटौती की गई है। इससे पहले 1 अगस्त को 33.50 रुपये की कटौती की गई थी जबकि 1 जुलाई को 58.50 की कमी की गई थी।

Advertisement

जून में कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कींमत 24 रुपये घटाई थी। वहीं, अप्रैल में दाम 1,762 रुपये पर थे जबकि फरवरी में 7 रुपये की कमी हुई थी और मार्च में 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं

घरेलू गैस सिलेंडरों (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इनकी कीमतें पहले की तरह ही हैं।इंडियन ऑयल के डेटा के मुताबिक, 2025 में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में पिछले एक साल में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से रेट एक जैसे बने हुए हैं।

Advertisement

आज यानी सितंबर 2025 के रेट इस तरह हैं:

  • दिल्ली : 853 रुपये
  • मुंबई में: 852.50 रुपये
  • लखनऊ में: 890.50 रुपये

देश में कुल एलपीजी की खपत का लगभग 90% हिस्सा घरेलू उपयोग में होता है, जबकि बाकी 10% का उपयोग कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और ऑटोमोबाइल सेक्टर में होता है। घरेलू सिलेंडरों की कीमत आमतौर पर स्थिर रहती है।कनेक्शनों में तेजी पिछले एक दशक में घरेलू एलपीजी कनेक्शन दोगुने हो चुके हैं। अप्रैल 2025 तक इनकी संख्या लगभग 33 करोड़ तक पहुंच गई है।