Loan Application Rejection: अचानक से पैसों की जरूरत पड़ने पर अक्सर लोग लोन का सहारा लेते हैं लेकिन बैंक कई बार सारे डॉक्यूमेंटेशन होने के बाद भी आपके लोन एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर देता है। अगर आप इमरजेंसी के लिए लोन ले रहे हैं, जैसे बेटी की शादी या फिर बच्चों की पढ़ाई तो एप्लीकेशन रिजेक्ट होने पर आपकी परेशानी बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि लोन एप्लीकेशन रिजेक्शन से बचने के लिए आप क्या कदम उठा सकते हैं।

Advertisement

अगर आपका खराब क्रेडिट स्कोर है तो होगी परेशानी

अगर आप पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए एप्लीकेशन करने पर बैंक सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं तो ज्यादातर बैंक 750 से ज्यादा क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को पर्सनल लोन आसानी से दे देते हैं। ज्यादा क्रेडिट स्कोर का मतलब है कि व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी है और उसे लोन देने में जोखिम कम है। वहीं कम क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को पर्सनल लोन देने में बैंक आनाकानी करते हैं।

Advertisement

एक से अधिक बैंक में लोन के लिए अप्लाई करने से बचे

अगर आपकी लोन एप्लीकेशन किसी बैंक से रिजेक्ट हो जाती है, तो दूसरी जगह अप्लाई करने से पहले थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। एक ही टाइम पर एक से अधिक बैंक में लोन के लिए आवेदन देने से बचना चाहिए। ऐसे में वे आपका लोन का एप्लीकेशन रिजेक्ट कर सकते हैं।

Advertisement

बार-बार जॉब बदलने पर भी हो सकती है परेशानी

आपकी जॉब स्‍टेबिलिटी का रिकॉर्ड कैसा है ये भी बैंक के द्वारा चेक किया जाता है। अगर आप बार-बार नौकरी बदल रहे हैं तो ये अस्थिरता की निशानी है। इसके अलावा अगर आप काफी समय से बेरोजगार हैं, तो भी बैंक लोन देने में आनाकानी कर सकते हैं। लोन रिजेक्ट होने के इनके अलावा भी कई सारे कारण माने जाते हैं। इसलिए जब भी आप लोन के लिए अप्लाई करें तो इन तीजों का ध्यान जरूर रखें।