नई दिल्ली, अक्टूबर 16। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), जो कि देश की सबसे बड़ी बीमा और सरकारी कंपनी है, की सहयोगी कंपनी एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड एक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड लॉन्च करने जा रही है। एलआईसी का आईपीओ भी आने वाला है, मगर उससे पहले ही इसकी म्यूचुअल फंड यूनिट एक नया फंड पेश करेगी। आप एलआईसी के म्यूचुअल फंड में पैसा लगा कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं। बता दें कि शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा होता है, मगर उसमें जोखिम भी है। इसलिए म्यूचुअल फंड सही है, क्योंकि यहां आपका पैसा एक्सपर्ट शेयर बाजार में पूरी रिसर्च के साथ निवेश करते हैं।
एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड जो स्कीम पेश कर रही है कि उसमें आने वाला पैसा इक्विटी, डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स जैसे विभिन्न फाइनेंशियल उपकरणों में निवेश करेगा। फंड किसी चुनिंदा इंस्ट्रूमेंट में निवेश करने से पहले वैल्यूएशन और कमाई करने वाले फैक्टर्स जैसी चीजों को ध्यान में रखेगा। एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट निवेश के लिए एक फंडामेंटल-ड्रिवन मैथेमेटिकल अप्रोच का इस्तेमाल करेगा।
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड 20 अक्टूबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 3 नवंबर को बंद होगा। यानी आपके पास एलआईसी के बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में निवेश करने का मौका 20 अक्टूबर से 3 नवंबर तक के लिए मिलेग। एलआईसी म्यूचुअल फंड ने योगेश पाटिल को इक्विटी हिस्से के लिए फंड मैनेजर के रूप में चुना है, जबकि राहुल सिंह फंड के डेब्ट सेगमेंट को मैनेज करेंगे।
फंड के कुल धन में से 65 फीसदी हिस्सा इक्विटी में निवेश किया जाएगा। इस तरह निवेशक इक्विटी टैक्सेशन बेनेफिट से फायदा ले सकेंगे। एक और अहम बात कि अगर निवेशक सब्सक्रिप्शन के एक साल से पहले रिडीम करता है यानी एक साल पहले स्कीम से निकलता है तो एमएफ 1 फीसदी एग्जिट लोड चार्ज करेगा। हालांकि निवेशकों से एलॉटमेंट की तारीख के एक वर्ष के बाद बाहर निकलने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
एलआईसी म्यूचुअल फंड की स्थापना 20 अप्रैल 1989 को भारत के एलआईसी द्वारा की गई थी। भारत के प्रमुख और सबसे भरोसेमंद ब्रांड की सहयोगी कंपनी होने के नाते, एलआईसी म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड में प्रसिद्ध कंपनियों में से एक है। उच्च स्तर की वित्तीय नैतिकता और कॉर्पोरेट मैनेजमेंट के साथ एलआईसी म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच एक पसंदीदा निवेश प्रबंधक के रूप में उभर रही है।
अब बताते हैं आपको बेस्ट 5 फ्लैक्सी फंड के बारे में। केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की एक मल्टी-कैप म्यूचुअल फंड योजना है। केनरा रोबेको फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का 1 साल का रिटर्न 58.93 प्रतिशत रहा है। आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड डायरेक्ट-ग्रोथ रिटर्न का पिछले वर्ष का रिटर्न 64.76 प्रतिशत रहा है। आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड डायरेक्ट ग्रोथ एक मल्टी-कैप म्यूचुअल फंड स्कीम है। पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ एक मल्टी-कैप फंड है और पिछले एक वर्ष के दौरान फंड का रिटर्न 60.58 प्रतिशत रहा है। पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ को वर्ष 2015 में पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड ने शुरू किया था। पिछले 1 वर्ष में इसका रिटर्न 77.12 प्रतिशत रहा है। यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड का रिटर्न पिछले 1 साल में में 67.33 प्रतिशत रहा है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित