LIC SIIP Plan : आज के समय में आपके सामने निवेश के कई ऑप्शन हैं। निवेश के साथ साथ बीमा के भी कई विकल्प आपके सामने हैं। वहीं कुछ ऐसे ऑप्शन भी होते हैं, जिनमें आपको निवेश और बीमा दोनों का फायदा मिलता है। देश की सबसे बड़ी बीमा और सरकारी कंपनी है एलआईसी। एलआईसी कई पॉलिसी पेश करती है, जिनमें बीमा के साथ साथ निवेश का भी फायदा मिलता है। एलआईसी की पॉलिसियों में बहुत से लोग निवेश करते हैं। यदि आप एलआईसी की किसी पॉलिसी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो हम आपको यहां इसकी एक पॉलिसी की जानकारी देंगे, जिसमें कई बेनेफिट मिलते हैं।
एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी है, जिसमें आपको बीमा की सुरक्षा के साथ ही लंबी अवधि में निवेश का फायदा भी मिलेगा। एलआईसी की इस पॉलिसी में कोई भी निवेश कर सकता है। अगर आपका भी मन इस पॉलिसी में पैसा लगाने का है तो बता दें कि इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी रेगुलर प्रीमियम यूनिट लिंक्ड प्लान। ये एक सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट इंश्योरेंस प्लान (एसआईआईपी) प्लान है।
इस बीमा योजना में आपको 40 हजार रुपये सालाना का निवेश करना होगा। ये निवेश आपको 21 सालों तक करना होगा। इसके बाद 21 साल की मैच्योरिटी अवधि पर आपको तीन गुना पैसा दिया जाएगा।
कैसे करें प्रीमियम जमा
एलआईसी के इस एसआईआईपी प्लान में आपको 21 साल तक प्रीमियम जमा कराना होगा। जहां तक प्रीमियम जमा करने की बात है तो आप ये काम चाहें तो मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर भी कर सकते हैं। यदि आप सालाना विकल्प चुनते हैं तो उस स्थिति में आपका सालाना प्रीमियम 40 हजार रुपये होगा।
इस पॉलिसी में यदि आप सालानाा प्रीमियम भरें तो आप फायदे में रहेंगे। क्योंकि छमाही विकल्प में आपका प्रीमियम 22000 रु होगा, जो कि साल का 44000 रु हो जाएगा। इसी तरह तिमाही आधार पर प्रीमियम जमा कराया जाए तो यह 12 हजार रुपये होगा। वहीं मासिक आधार पर प्रीमियम राशि 4000 रु होगी। एक और अहम बात यह है कि ये पॉलिसी ग्रेस प्रीरियड के साथ आती है। यानी यदि आप प्रीमियम जमा कराने में लेट हो जाएं तो आपको अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
मान लीजिए आप मासिक प्लान चुनते हैं तो आपका प्रीमियम होगा 4000 रुपये महीना। आप डेली अपने पास 133 रु जमा कर सकते हैं और हर महीने 4000 रु जमा कर सकते हैं। इस तरह 21 सालों में आपकी कुल जमा राशि हो जाएगी 10,08,000 रुपये। पर 21 साल बाद मैच्योरिटी पर आपको करीब 35 लाख रुपये मिलेंगे। ये जमा किए पैसों की तुलना में तीन गुना से ज्यादा है। इस पॉलिसी में निवेशकों को 4,80,000 का इंश्योरेंस कवर भी मिलता है।
कैसे करें अप्लाई
इस पॉलिसी को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है। अगर आप ऑफलाइन खरीदना चाहते हैं तो किसी भी एलआईसी ऑफिस जाएं। ऑनलाइन के लिए आप एलआईसी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां से डायरेक्ट अप्लाई किया जा सकता है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान