LIC Share Price Rise News: अपनी लिस्टिंग के बाद लगातार गिरावट दिखा रहा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शेयर अचानक बीते एक हफ्ते से भारी तेजी के दौर में है। इस तेजी के चलते आज एलआईसी का शेयर एक साल के अपने उच्चतम स्तर से कुछ रुपये ही नीचे बंद हुआ। कल ही कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने एलआईसी के शेयर पर निवेश की राय देते हुए प्राइस टारगेट जारी किया था।

Advertisement

एलआईसी का शेयर 6 दिसंबर 2023 को भारी तेजी के साथ बंद हुआ है। आज एलआईसी का शेयर एनएसई पर 746.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से इस शेयर में आज करीब 5 फीसदी यानी 32 रुपये की तेजी दर्ज हुई। आज एलआईसी के शेयर ने जहां न्यूनतम का स्तर 714.00 रुपये का बनाया, वहीं अधिकतम का स्तर 750.80 रुपये का बनाया है। यहां पर यह भी जानना काफी जरूरी है कि एलआईसी के शेयर कल यानी 5 दिसंबर को 11 माह बाद 700 रुपये का स्तर पार निकला था।

Advertisement

जहां तक एलआईसी का शेयर एक साल का उच्चतम स्तर का सवाल है तो यह 754.25 रुपये का है। वहीं आज एलआईसी का शेयर इससे करीब 8 रुपये की नीचे बंद हुआ है। इसके अलावा एलआईसी का शेयर ने बीते एक साल में 530.05 रुपये का न्यूनतम का स्तर भी बनाया था।

देश में सबसे बड़ा आईपीओ लाने का श्रेय एलआईसी को ही जाता है। एलआईसी ने 17 मई 2022 को आईपीओ की लिस्टिंग के दौरान अपने शेयर 949 रुपये पर एलाट किए थे। हालांकि लिस्टिंग से लेकर आज तक एलआईसी के शेयर इस रेट को टच नहीं कर पाए हैं। 17 मई 2022 को एलआईसी के शेयर 9 फीसदी गिरावट के साथ 867.20 रुपये पर लिस्ट हुए थे।

Advertisement

इस प्रकार से एलआईसी के आईपीओ में पैसा लगाने वाले लोग करीब डेढ साल से घाटे का सामना कर रहे हैं। लेकिन अब इस शेयर में फिर से तेजी आ गई है। बीते एक हफ्ते के दौरान इस शेयर में करीब 10 फीसदी की तेजी आ चुकी है। आज के बंद रेट पर एलआईसी की मार्केट कैप करीब 4.72 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

Advertisement

एलआईसी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। वही इस शेयर की बुक वैल्यू 72.20 रुपये है। एलआईसी ने डिविडेंड दिया है, लेकिन यह काफी कम है। आज के शेयर रेट के हिसाब से यह डिविडेंड यील्ड 40 पैसे है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने एलआईसी के शेयर पर निवेश की राय देते हुए प्राइस टारगेट जारी किया है। इसके अनुसार एलआईसी का शेयर एक साल के दौरान 1040 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

Advertisement

वहीं सिटी ब्रोकरेज फर्म ने भी एलआईसी में अच्छे टारगेट प्राइस बताए हैं। इसके अनुसार एलआईसी का शेयर 1,045 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

जानिए एलआईसी के शेयर का रिटर्न

  • एलआईसी के शेयर ने 1 हफ्ते के दौरान 9.56 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • एलआईसी के शेयर ने 1 माह के दौरान 22.02 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • एलआईसी के शेयर ने 3 माह के दौरान 10.03 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • एलआईसी के शेयर ने 1 जनवरी 2023 से लेकर अब तक 8.97 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • एलआईसी के शेयर ने 1 साल के दौरान 14.47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

नोट: यहां पर रिटर्न की गणना 6 दिसंबर के एलआईसी के बंद रेट पर की गई है।

Advertisement

नोट: यहां पर एलआईसी के शेयर से जुड़ी खबरें बताई जा रही हैं। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।