नई दिल्ली, जून 30। एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड प्लान है, जिसका शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से कोई लेना-देना नहीं है। ये प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो अपने पैसे को अस्थिरता के चलते इक्विटी बाजारों में निवेश नहीं करना चाहते। एलआईसी जीवन लाभ (936) प्लान के रूप में मशहूर यह एलआईसी की ये पॉलिसी सबसे अधिक बिकने वाली योजनाओं में से एक है। इस पॉलिसी की सबसे खास बात यह है कि आप रोज 233 रुपये का निवेश कर एक साथ 17.13 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। यानी आप थोड़ा-थोड़ा निवेश करके एक बड़ा फंड बना सकते हैं। यह पॉलिसी बच्चों की शादी, उनकी शिक्षा या घर खरीदने जैसे लंबी अवधि के लिए टार्गेट के लिए बेस्ट है।
यह एलआईसी पॉलिसी पॉलिसीधारकों को बचत और सुरक्षा दोनों ऑफर करती है। एलआईसी जीवन लाभ स्कीम में बोनस के साथ डेथ और मैच्योरिटी दोनों बेनेफिट मिलते हैं। आपको इस प्लान में तीन अवधियों के लिए प्रीमियम जमा करने का ऑप्शन मिलेगा, जिनमें 10 साल, 15 साल और 16 साल की अवधि शामिल हैं। इन अवधियों के लिए पॉलिसी की अवधि क्रमशः 16 वर्ष, 21 वर्ष और 25 वर्ष होगी। अगर किसी निवेशक ने करियर की शुरुआत में इस एलआईसी पॉलिसी को लिया तो जानकार सलाह देते हैं कि उसे 16 साल की प्रीमियम अवधि के साथ 25 साल का मैच्योरिटी प्लान लेना चाहिए।
इस एलआईसी पॉलिसी पर लोन भी लिया जा सकता है, बशर्ते कि कम से कम 3 पूरे सालों के प्रीमियम का भुगतान किया गया हो और पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू तैयार हो गयी हो। ध्यान रहे कि इस पॉलिसी में अधिकतम बेसिक इंश्योर्ड राशि की कोई सीमा नहीं है।
इस एलआईसी पॉलिसी में न्यूनतम बीमा राशि 2 लाख रुपये है। इस एलआईसी पॉलिसी में पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी बेनेफिट, डेथ बेनेफिट, सिम्पल रिवर्जनरी बोनस और फाइनल (एडिश्नल) बोनस (यदि कोई हो) मिलता है।
अगर आप एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी में एक साथ 17 लाख रु पाना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। सबसे पहले कि आपको 16 साल का टर्म प्लान लेना होगा। यदि आपकी आयु 23 साल हो और आप 16 साल के लिए ये प्लान लें तो आपको 10 लाख रु का सम एश्योर्ड चुनना होगा। इस तरह आपको पॉलिसी की प्रीमियम अवधि यानी 10 सालों तक 233 रु जमा करने होंगे। हालांकि प्रीमियम मासिक या तिमाही आधार भरा जाएगा। 10 सालों आप कुल 8.55 रु भरेंगे। मगर आपको जो रकम मिलेगी वो होगी मैच्योरिटी पर 17.13 रु।
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में आप सिर्फ एक बार प्रीमियम देकर हर महीने जीवन भर 5000 रु की पेंशन पा सकते हैं। इस पॉलिसी में ग्राहकों को 10 अलग-अलग ऑप्शन होते हैं। आपको इनमें ऑप्शन 'ए' चुनना होगा। यदि आपकी आयु 55 वर्ष हो और आप इस पॉलिसी में 9,00,000 लाख रु का सम एश्योर्ड लें और एक साथ 916200 रु का प्रीमियम दें तो तुरंत 5209 रु की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित