LIC Share Price News: आईपीओ के दौरान एलआईसी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 902 रुपये से 949 रुपये प्रति शेयर रखा था। बाद में एलआईसी ने अपने शेयरों का एलाटमेंट 949 रुपये तय किया था। हालांकि एलआईसी का शेयर इससे काफी नीचे लिस्ट हुआ था। उसके बाद से लेकर आज तक इसने आईपीओ के रेट को पार नहीं किया है। पहली बार एलआईसी के शेयर का रेट तेजी से बढ़कर यहां तक आया है।

Advertisement

एलआईसी की मार्केट कैप इस वक्त 67,456.1 करोड़ रुपये बढ़कर 5,92,019.78 करोड़ रुपये हो गई है। एलआईसी मार्केट कैप के हिसाब से एसबीआई को पीछे छोड़कर देश की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बन गई।

Advertisement

एलआईसी का शेयर 17 मई 2022 को लिस्ट हुआ था। उस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर एलआईसी का शेयर नुकसान के साथ 867.20 रुपये और एनएसई पर 872 रुपये पर लिस्ट हुआ था।

उस समय के बाद से अब एलआईसी का शेयर पहली बार 900 रुपये का स्तर तोड़ कर पार निकला है। बीते कारोबार दिवस पर एलआईसी का शेयर एनएसई पर 906.20 रुपये के स्तर से लेकर 948.45 रुपये के स्तर के बची कारोबार करता रहा। बाद में यह करीब 4 फीसदी की तेजी यानी 34.95 रुपये की तेजी के साथ 936.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement

जहां तक इस शेयर के रेट का एक साल के दौरान उॅपरी और निचले स्तर का सवाल है तो बीते शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग डे के दौरान इसने जहां अपना ऊपरी स्तर 948.45 रुपये का बनाया है, वहीं बीते एक साल के दौरान एलआईसी के शेयर का निचला स्तर 530.05 रुपये का रहा है।

जहां तक रिटर्न की बात है तो एलआईसी का शेयर बीते कुछ समय से काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है। लेकिन आईपीओ में इसे खरीदने वालों का आज भी नुकसान हो रहा है।

Advertisement
  • एलआईसी के शेयर ने एक माह के दौरान 23.07 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • एलआईसी के शेयर ने तीन माह के दौरान 47.55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • एलआईसी के शेयर ने 1 जनवरी 2024 से लेकर आज तक 12.53 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • एलआईसी के शेयर ने एक साल के दौरान 34.11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

एलआईसी के शेयर का प्राइस टारगेट

एलआईसी के शेयर में इस वक्त तेजी का दौर चल रहा है। वहीं जानकार मान रहे हैं कि एलआईसी के शेयर काफी ऊपर जा सकते हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एलआईसी के शेयर में खरीद की सलाह दी है और प्राइस टारगेट 1,040 रुपये का बताया है।

Advertisement

मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां, जानिए एलआईसी की पोजीशन

  1. रिलायंस: 18.35 लाख करोड़ रुपये
  2. टीसीएस: 14.12 लाख करोड़ रुपये
  3. एचडीएफसी बैंक: 11.22 लाख करोड़ रुपये
  4. आईसीआईसीआई बैंक: 7.07 लाख करोड़ रुपये
  5. इन्फोसिस: 6.84 लाख करोड़ रुपये
  6. भारती एयरटेल: 6.31 लाख करोड़ रुपये
  7. एलआईसी: 5.92 लाख करोड़ रुपये
  8. आईटीसी: 5.84 लाख करोड़ रुपये
  9. हिंदुस्तान यूनिलीवर: 5.80 लाख करोड़ रुपये
  10. एसबीआई: 5.63 लाख करोड़ रुपये

डिस्क्लेमर: यहां पर एलआईसी के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश का फैसला करने के पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। कोशिश करें कि वित्तीय सलाहकार सेबी से रजिस्टडर्ड जरूर हो।

Advertisement