नई दिल्ली। लगभग सभी लोगों के पास जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की पॉलिसी होती हैं। लेकिन हाल ही में एलआईसी ने एक खास पॉलिसी लांच की है। यह बीमा कवर देने के साथ निवेश के फायदे भी देती है। ऐसे में आपकी जमा की गई प्रीमियम अच्छे खासे फायदे के साथ मैच्योरिटी के वक्त वापस मिल जाती है। ऐसा ही एक जीवन बीमा प्लान एलआईसी ने लांच किया है। एलआईसी ने इसका नाम सीप (एसआईआईपी) रखा है। यह एक यूनिट लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग रेगुलर प्रीमियम व्यक्तिगत जीवन बीमा प्लान है। इस पॉलिसी के पूरी अवधि के दौरान बीमा कवर और निवेश की सुरक्षा मिलती रहेगी। यह प्लान ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है। आइये जानते हैं एलआईसी के इस प्लान की खूबियां और फायदे। आगे जानिए एलआईसी की तरफ से जारी किया गया फायदे का चार्ट।
अगर आप एलआईसी के इस सीप प्लान को खरीदना चाहते हैं यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है। एलआईसी के सीप बीमा प्लान की योजना संख्या है 852 यूआईएन 512एल334वी01 है। इसे आप एलआईसी की बेवसाइट पर सीधे जाकर आसानी से खरीद सकते है। इस बीमा प्लान में 4 प्रकार के निवेश फंड उपलब्ध कराए गए हैं। जिनमें से किसी एक में निवेश किया जा सकता है। पॉलिसी की अवधि के दौरान निवेशक वार्षिक, अर्ध-वार्षिक, तिमाही या मासिक आधार पर अपने बीमे की किस्त भर सकता है। वहीं वार्षिक, अर्ध-वार्षिक और तिमाही बीते की किस्त के भुगतान पर ग्रेस पीरियड 30 दिन और मासिक किस्त के भुगतान पर ग्रेस पीरियड 15 दिन का रखा गया है।
इस सीप बीमा पॉलिसी को लेने की उम्र न्यूनतम 90 दिन की है, वहीं अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है। पॉलिसी में न्यूनतम परिपक्वता आयु 18 वर्ष है। वहीं अधिकतम परिपक्वता आयु 85 वर्ष की है। इस सीप बीमा पॉलिसी में 10 साल से लेकर 25 साल तक प्रीमियम भरने का चुनाव किया जा सकता है।
सीप बीमा पॉलिसी में अधिकतम बीमा लेने और प्रीमियम भरने की कोई सीमा तय हीं की गई है। यानी आप जितना चाहें निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर न्यूनतम प्रीमियम वार्षिक की बात की जाए तो यह 40,000 रुपये, अर्धवार्षिक आधार पर 22,000 रुपये, तिमाही आधार पर 12,000 रुपये और मासिक आधार पर 4,000 रुपये जरूर होनी चाहिए।
एलआईसी ने सीप बीमा प्लान के लिए एक चार्ट जारी किया है। इस चार्ट में समझाया गया है कि कैसे फायदा होगा। इस बीमा चार्ट के अनुसार अगर 30 साल का एक सामान्य व्यक्ति 25 साल के लिए इस बीमे को लेता है और वह हर तिमाही 30,000 रुपये की प्रीमियम देता है। इस प्रकार वह व्यक्ति 12 लाख का सम एश्यार्ड लेता है। यह बीमा प्लान वह ऑफलाइन खरीदता है और सीप का बांड ऑप्शन चुनता है। आइये जानें इस प्लान के फायदे।
एलआईसी ने सीप के मैच्योरिटी का केलुकेशन 4 फीसदी और 8 फीसदी रिटर्न के हिसाब से बताया है। अगर निवेशक को 4 फीसदी के हिसाब से रिटर्न मिलता है तो उसको बीमा पूरा होने पर 40 लाख रुपसे कुछ ज्यादा पैसा मिलेगा। हालांकि वह इस दौरान करीब 25 लाख रुपये जमा कर चुका होगा। लेकिन अगर रिटर्न 8 फीसदी के हिसाब से मिला तो यह रकम करीब 70 लाख रुपये हो जाएगी। यानी आपके 30 लाख रुपये दोगुने से ज्यादा होकर वापस मिलेंगे। वहीं इस दौरान बीमा कवर भी मिलता रहेगा।
अगर 6 साल का यही प्लान लिया जाए तो आप कुल मिलाकर 7.20 लाख रुपये जमा करेंगे। वहीं आपको 4 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 7,21,223 रुपये वापस मिलेंगे। अगर रिटर्न 8 फीसद रहा तो आपको 8,14,046 रुपये वापस मिलेंगे।
अगर 15 साल का यही प्लान लिया जाए तो आप कुल मिलाकर 18 लाख रुपये जमा करेंगे। वहीं आपको 4 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 20,82,359 रुपये वापस मिलेंगे। अगर रिटर्न 8 फीसद रहा तो आपको 28,43,445 रुपये वापस मिलेंगे।
अगर 20 साल का यही प्लान लिया जाए तो आप कुल मिलाकर 24 लाख रुपये जमा करेंगे। वहीं आपको 4 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 29,80,302 रुपये वापस मिलेंगे। अगर रिटर्न 8 फीसद रहा तो आपको 45,65,888 रुपये वापस मिलेंगे।
एलआईसी के सीप प्लान की पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति