LIC Jeevan Azad : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। एलआईसी ने अब जीवन आज़ाद (प्लान नंबर 868) लॉन्च किया है, जो कि एक इंडिविजुअल सेविंग्स और जीवन बीमा के उद्देश्य से पेश की गयी एक नई योजना है। एलआईसी के अनुसार यह योजना आपको सेफ्टी और बचत का एक शानदार कॉम्बिनेशन प्रोवाइड करती है। इस योजना के कई फायदे हैं। आगे जानिए इन फायदों के बारे में।
एलआईसी जीवन आज़ाद एक सीमित अवधि के लिए भुगतान किया जाने वाला एंडॉवमेंट प्लान है। इसकी पॉलिसी अवधि के दौरान यदि बीमित व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाए तो उस स्थिति में परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है। इसी तरह प्लान में लोन की भी सुविधा मिलती है, जिसके माध्यम से आप लिक्विडिटी को मैनेज कर सकते हैं।
मैच्योरिटी पर क्या मिलेंगे फायदे
इस प्लान के तहत यदि बीमित व्यक्ति मैच्योरिटी तक जीवित रहता है तो उसे गारंटीड एकमुश्त राशि भी दी जाती है। बात करें एलआईसी जीवन आज़ाद योजना के तहत न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड राशि की तो यह 2 लाख रुपये है और अधिकतम सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये है। आप इस पॉलिसी को 15 से 20 साल तक की अवधि के लिए ले सकते हैं।
इस पॉलिसी में आपको कितने साल प्रीमियम का भुगतान करना होगा इसकी गणना एक फॉर्मूले के तहत की जाएगी। भुगतान के सालों को आपकी पॉलिसी की अवधि में से 8 वर्ष साल घटा कर कैलकुलेट किया जाता है। मान लीजिए कि यदि आप 20 वर्ष की पॉलिसी चुनते हैं, तो प्रीमियम भुगतान अवधि होगी 12 वर्ष, क्योंकि 20 सालों में से 8 साल को घटा दिया जाएगा।
इस प्लान में एंट्री के लिए न्यूनतम आयु 90 दिन की है। यानी 90 दिन के बच्चे के लिए भी इस पॉलिसी ली जा सकती है। प्लान लेने की अधिकतम आयु 50 वर्ष है। प्रीमियम का भुगतान आप सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक इंटरवल पर कर सकते हैं।
अब बात करते हैं पॉलिसी के डेथ बेनेफिट की। इस प्लान के तहत जोखिम शुरू होने की तारीख के बाद मगर मैच्योरिटी की तारीख से पहले पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर डेथ बेनेफिट दिया जाता है। डेथ बेनेफिट 'सम एश्योर्ड ऑन डेथ' होगा जहां 'सम एश्योर्ड ऑन डेथ' को 'सम एश्योर्ड' या वार्षिक प्रीमियम के 7 गुना के रूप में परिभाषित किया जाता है। एलआईसी ने कहा कि डेथ बेनेफिट मृत्यु की तारीख तक 'कुल भुगतान किए गए प्रीमियम' के 105% से कम नहीं होगा। बता दें कि एलआईसी की एक सरल पेंशन योजना भी है। ये एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग अपफ्रंट सिंगल प्रीमियम (जिसका प्रीमियम केवल एक बार दिया जाता हो) प्लान है। इस योजना के अनुसार सब्सक्राइबर के पास मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक रूप से भुगतान प्राप्त करने का विकल्प होता है, जब तक वे जीवित रहते हैं। इस पॉलिसी में एक निवेशक को अगर 50,250 रु की वार्षिक पेंशन चाहिए तो उसे 10 लाख रु का सिंगल प्रीमियम अदा करना होगा।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग