नई दिल्ली, सितंबर 1। अगर आप जीवनभर पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो एलआईसी की न्य जीवन शांति पेंशन प्लान में निवेश किया जा सकता है। एलआईसी की न्यू जीवन शांति पेंशन पॉलिसी में काफी अच्छी पेंशन राशि प्राप्त की जा सकती है। एलआईसी के इस पेंशन प्लान को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही तरीकों से खरीदा जा सकता है। एलआईसी की न्यू जीवन शांति पेंशन पॉलिसी में कई तरह के विकल्प भी मौजूद हैं। इनमें से एक विकल्प है इमीडिएट एन्युटी प्लान और दूसरा है डिफर्ड एन्युटी प्लान। जहां इमीडिएट एन्युटी प्लान लेकर तुरंत पेंशन लेने की शुरुआत की जा सकती है, वहीं डिफर्ड एन्युटी प्लान में आपकी तरफ से तय साल के बाद आपको निश्चित पेंशन शुरू हो जाएगी।
आइये अब जानते हैं कि कितना पैसा लगाकर कितनी पेंशन प्राप्त की जा सकती है।
एलआईसी के न्यू जीवन शांति सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान में न्यूनतम 31 साल में निवेश किया जा सकता है। वहीं अधिकतम 79 उम्र के व्यक्ति को यहां पर निवेश की छूट है। वहीं डिफरमेंट पीरियड जहां न्यूनतम 1 साल का है, वहीं यह अधिकतम 12 साल का है। इस पेंशन प्लान में न्यूनतम 1.5 लाख रुपये का निवेश करना जरूरी है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। एलआईसी न्यू जीवन शांति एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, सिंगल प्रीमियम, डिफर्ड एन्यूटी प्लान है, जिसका यूआईएन नंबर 512N338V01 है।
एलआईसी अपने न्यू जीवन शांति पेंशन प्लान में ज्यादा पैसा निवेश करने वालों को इंसेंटिव ऑफर कर रही है। यह इंसेंटिव 5 लाख रुपये से लेकर 999999 रुपये तक 1.5 फीसदी का है। वहीं 10 लाख रुपये से लेकर 2499999 रुपये तक के निवेश पर 2.10 फीसदी का फायदा दिया जा रहा है। इसके अलावा 25 लाख रुपये से लेकर 4999999 रुपये के प्रीमियम के भुगतान पर 2.45 फीसदी का फायदा दिया जा रहा है। वहीं 50 लाख रुपये से लेकर 99,99,999 रुपये तक के प्रीमियम के भुगतान पर 2.60 फीसदी का इंसेंटिव दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त् 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रीमियम के भुगतान पर 2.70 फीसदी का फायदा दिया जा रहा है।
एलआईसी न्यू जीवन शांति पेंशन प्लान में मासिक, तिमाही, छमाही के अलावा वार्षिक पेंशन लेने का विकल्प है। लेकिन यहां पर वार्षिक पेंशन लेने पर सबसे ज्यादा फायदा है। यानी वार्षिक पेंशन लेने पर पूरी पेंशन मिलेगी। वहीं अगर कोई मंथली पेंशन लेने का ऑप्शन चुनता है तो उसे करीब 4 फीसदी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। वहीं तिमाही पेंशन लेने पर यह कटौती 3 फीसदी की और छमाही में यह कटौती 2 फीसदी की होती है।
अगर आप 45 साल की उम्र में 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम देकर 12 साल का डिफर्ड प्लान लेते हैं। ऐसे में आपको पेंशन इस प्रकार मिलेगी। अगर आप सालाना पेंशन लेना चाहेंगे तो आपको जीवनभर 99,400 रुपये की पेंशन मिलती रहेगी। वहीं अगर आप छमाही पेंशन लेने का विकल्प चुनते हैं तो आपको 48,706 रुपये छमाही मिलता रहेगा। वहीं तिमाही विकल्प चुनने पर आपको 24,105 रुपये तिमाही जीवन भर मिलता रहेगा। अगर आप मासिक पेंशन का विकलप चुनते हैं, तो आपको जीवनभर 7,952 रुपये महीना मिलता रहेगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित