नयी दिल्ली। क्या आप अपने फ्यूचर के लिए आर्थिक तौर पर तैयार हैं? अगर नहीं तो ये खबर आपके काफी काम की है। फ्यूचर सिक्योर करने के लिए आज ही तैयारी करनी होगी। आप पेंशन स्कीम या किसी अन्य रिटायरमेंट फंड में पैसा जमा करके ऐसा कर सकते हैं। एलआईसी देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। एलआईसी के पास ऐसी कई स्कीमें हैं जिनमें आपको हर महीने गारंटीड पेंशन मिलेगी। अच्छी बात ये है कि इन स्कीमों में आपको बार-बार पैसा नहीं देना होता है। बल्कि केवल एक प्रीमियम देकर आपको तुरंत हर महीने हजारों रु की पेंशन मिलेगी। यहां हम आपको बताएंगे एलआईसी की उस स्कीम के बारे में जिसमें आपको केवल एक प्रीमियम देकर हर महीने 5000 रु की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी में एक प्रीमियम देकर हर महीने 5 हजार रु की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। जीवन अक्षय पॉलिसी एक एन्यूटी प्लान है। आपको ये पेंशन पूरी जिंदगी मिलेगी। वैसे तो एन्युटी योजना में जो राशि आप निवेश करते हैं उस पर ब्याज सहित कुछ समय के बाद इनकम मिलने लगती है। जीवन अक्षय पेंशन पॉलिसी की खासियत ही यही है कि आप एक प्रीमियम देकर हर महीने 5000 रु पेंशन पा सकते हैं।
इस पॉलिसी में हर कोई निवेश नहीं कर सकता है। पहली बात कोई भारतीय ही एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी ले सकता है। इस पॉलिसी के लिए उम्र का भी नियम है। निवेशक की आयु 30 से 85 साल तक होनी चाहिए। कम से कम सालाना एन्युटी 12000 रु है। इसके लिए कम से कम 1 लाख रु का निवेश जरूरी है। इस पॉलिसी में अधिकतम निवेश कितना भी किया जा सकता है।
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी पर लोन भी लिया जा सकता है। जिस दिन आप पॉलिसी लेंगे उससे तीन महीने बाद लोन की सुविधा शुरू हो जाएगी। ये एक अच्छी सुविधा है, जिसमें जरूरत के समय आपको पैसा मिल सकता है।
पॉलिसी में निवेश से पहले जान लें कि पेंशन पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स लगेगा। जहां तक हर महीने 5000 रु की पेंशन का सवाल है तो आपको एख बार में 814400 रु का प्रीमियम अदा करना होगा। साथ ही मासिक पेंशन के लिए विकल्प 'ए' (Annuity payable for life at a uniform rate) चुनें।
यदि 61 साल की उम्र में आप इस पॉलिसी में निवेश करें और 8 लाख रु का सम एश्योर्ड चुनें तो आपको 8,14,400 रु का सिंगल प्रीमियम देना होगा। फिर मासिक पेंशन ऑप्शन चुनने पर आपको 5157 रु प्रति माह की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
आपको पेंशन मासिक के अलावा तिमाही या छमाही आधार पर भी ले सकते हैं। आप वार्षिक आधार पर 64,440 रु, छमाही आधार पर 31,500 रु, तिमाही आधार पर 15,580 रु और मासिक आधार पर 5,157 रु की पेंशन पा सकते हैं।
ध्यान रहे कि पॉलिसीधारक को जब तक पेंशन मिलती है, जब तक वो जीवित रहे। मरने के बाद पेंशन मिलना बंद हो जाती है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!