LIC increased stake in Adani group companies : मार्च तिमाही में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने विवाद में चल रहे अदानी ग्रुप की कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। यह जानकारी आंकड़ों में सामने आई है।

Advertisement

मार्च तिमाही के दौरान अदानी एंटरप्राइजेज में एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी 4.23 फीसदी से बढ़ाकर 4.26 प्रतिशत कर ली है। इस प्रकार एलआईसी ने करीब 357500 शेयर की नई खरीद की है।

Advertisement

एलआई ने इसके अलावा अदानी ट्रांसमीशन, अदानी ग्रीन और अदानी टोटल में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। यह हिस्सेदारी भी मार्च तिमाही के दौरान बढ़ाई गई है। हालांकि यह बात अभी साफ नहीं है कि एलआईसी ने यह हिस्सेदारी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के पहले बदली है या बाद में।

वहीं अगर साल के दौरान देखा जाए तो 31 मार्च 2022 में एलआईसी की अदानी पोर्ट में हिस्सेदारी 9.14 प्रतिशत थी, जो 31 मार्च 2023 को 9.12 प्रतिशत हो गई है।

Advertisement

वहीं अदानी एंटरप्राइजेज में 31 मार्च 2022 को एलआईसी की हिस्सेदारी 4.23 प्रतिशत थी, जो 31 मार्च 2023 को 4.25 प्रतिशत हो गई।

वहीं अदानी ट्रांसमीशन में 31 मार्च 2022 को एलआईसी की हिस्सेदारी 3.65 प्रतिशत थी, जो 31 मार्च 2023 को 3.68 प्रतिशत हो गई।

वहीं अदानी ग्रीन में 31 मार्च 2022 को एलआईसी की हिस्सेदारी 1.28 प्रतिशत थी, जो 31 मार्च 2023 को 1.35 प्रतिशत हो गई।

Advertisement

वहीं अदानी टोटल गैस में 31 मार्च 2022 को एलआईसी की हिस्सेदारी 5.96 प्रतिशत थी, जो 31 मार्च 2023 को 6.02 प्रतिशत हो गई।

वहीं अम्बुजा सीमेंट में 31 मार्च 2022 को एलआईसी की हिस्सेदारी 6.33 प्रतिशत थी, जो 31 मार्च 2023 को 6.29 प्रतिशत हो गई।

Gold देगा इस साल कितना Return, Share Market और Bank FD से क्यों आगे | Good Returns

वहीं एसीसी में 31 मार्च 2022 को एलआईसी की हिस्सेदारी 6.41 प्रतिशत थी, जो 31 मार्च 2023 को 6.41 प्रतिशत ही बनी रही।

Advertisement