नई दिल्ली, जून 1। एलआईसी के पास ऐसी पॉलिसी हैं, जिनमें आपको सिर्फ एक बार पैसा देना होगा और इसके बाद आपको हर महीने जिंदगी भर पेंशन मिलती रहेगी। अगर आप बिना टेंशन और जोखिम के हर महीने पेंशन पाना चाहते हैं तो एलआईसी की योजनाएं आपके लिए बेस्ट रहेंगी। एलआईसी अपनी योजनाओ में कई ऑप्शन देती है, जिनमें एक ऑप्शन एक प्रीमियम देकर जीवन भर हर महीने पेंशन पाने का होता है। यहां हम आपको जिस पॉलिसी की जानकारी देंगे, वो है एलआईसी जीवन अक्षय प्लान। ये प्लान आपको हर महीने 5000 रु की पेंशन दिला सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में आपको सिर्फ एक बार प्रीमियम अदा करना होगा। इसके बाद आपको जीवन भर हर महीने करीब 5000 रु की पेंशन मिलती रहेगी। इस पॉलिसी में ग्राहकों को 10 अलग-अलग ऑप्शन दिए जाते हैं। मगर आपको इनमें ऑप्शन 'ए' यानी Annuity payable for life at a uniform rate चुनना होगा। इसी ऑप्शन को चुन कर और एक निश्चित राशि बतौर प्रीमियम अदा करने पर आपको पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश करने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। पहली बात कि निवेशक की आयु 30 से 85 साल तक होनी चाहिए। इससे कम या ज्यादा आयु वाला व्यक्ति इस पॉलिसी में निवेश नहीं कर सकता। आपको कम से कम 1 लाख रु का निवेश करना होगा। जबकि अधिकतम निवेश पर ऐसी कोई लिमिट नहीं है।
पेंशन पॉलिसी दो तरह की होती हैं। इनमें कुछ में टैक्स बेनेफिट मिलता है, जबकि कुछ में नहीं। एलआईसी की इस पेंशन स्कीम पर आपको टैक्स बेनेफिट नहीं मिलेगा। बल्कि इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत आपको टैक्स देना होगा। इसलिए टैक्स का खास ध्यान रखें।
अगर को 55 वर्षीय निवेश इस पॉलिसी में 9,00,000 लाख रु का सम एश्योर्ड ले और एक साथ 916200 रु का प्रीमियम दे तो उसे तुरंत पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके पास पेंशन लेने के 4 ऑप्शन हैं। इनमें वार्षिक आधार पर 64845 रु, छमाही आधार पर 31793 रु, तिमाही आधार पर 15727 रु और मासिक आधार पर 5209 रु की पेंशन मिल सकती है।
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी पर लोन भी लिया जा सकता है। जिस दिन आप पॉलिसी लेंगे उससे तीन महीने बाद लोन की सुविधा शुरू हो जाएगी। ये एक अच्छी सुविधा है, जिसमें जरूरत के समय आपको पैसा मिल सकता है। ध्यान रहे कि पॉलिसीधारक को जब तक पेंशन मिलती है, जब तक वो जीवित रहे। मरने के बाद पेंशन मिलना बंद हो जाती है। एक और बात कि यदि कोई 61 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करें और 8 लाख रु का सम एश्योर्ड चुन कर 8,14,400 रु का सिंगल प्रीमियम दे तो उसे तुरंत मासिक पेंशन ऑप्शन चुनने पर 5157 रु प्रति माह मिलने लगेंगे। ये एक शानदार स्कीम है, जिसमें निवेश करके आप दूसरों पर निर्भर होने से बच सकते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित