नई दिल्ली, मई 17। एलआईसी देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है, जिसके ग्राहकों की संख्या करोड़ों में है। एलआईसी के ग्राहकों की संख्या इतनी अधिक इसलिए भी है, क्योंकि कंपनी एक से एक शानदार पॉलिसी ऑफर करती है। एलआईसी की 1-1 पॉलिसी में आपको कई-कई ऑप्शन मिल जाएंगे। डेथ बेनेफिट, एक्सीडेंट इंश्योरेंस जैसे विकल्पों के अलावा आपको पेंशन और एक साथ बड़ी राशि मिलने वाले ऑप्शन भी मिलते हैं। एलआईसी की कई पॉलिसी ऐसी हैं, जिनमें निवेश भी किया सकता है। आप इनमें पैसा जमा कर सकते हैं। मैच्योरिटी पर आपको एक साथ बड़ी रकम मिल जाएगी। यहां हम आपको एलआईसी की एक ऐसी ही पॉलिसी की जानकारी देंगे।
एलआईसी की जिस पॉलिसी की हम बात कर रहे हैं वो आधारशिला। अहम बात यह है कि इस पॉलिसी को सिर्फ महिलाएं ले सकती हैं। यानी ये पॉलिसी सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के तैयार की गयी है। दो और जरूरी बातें, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। पहली की पॉलिसी लेने वाली महिला की आयु 8 से 55 वर्ष तक होनी चाहिए। दूसरे महिला के पास आधार कार्ड होना जरूरी है।
आधारशिला पॉलिसी में न्यूनतम बीमा कवर 75000 रु का होता है। वहीं अधिकतम बीमा कवर 3 लाख रुपये का होता है। यदि पॉलिसी शुरू होने के शुरुआती 5 सालों में पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो सभी बेनेफिट नॉमिनी को दिए जाएंगे। पॉलिसीधारक की मृत्यु अगर 5 साल बाद हो उस स्थिति में नॉमिनी को अगर कोई लॉयल्टी एडिसन्स हो तो वो भी मिलेगा।
इस पॉलिसी में कोई महिला यदि रोज 51 रु जमा करे तो उसे मैच्योरिटी पर एक साथ 3.60 लाख रु मिलेंगे। यदि कोई 55 वर्षीय महिला 15 साल के टर्म प्लान के साथ आधारशिला पॉलिसी में 3 लाख रु के सम एश्योर्ड का विकल्प चुने तो उसे रोजाना 51 रुपये जमा करने होंगे। हालांकि प्रीमियम डेली नहीं बल्कि मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भरा जाता है। फिर 15 साल तक इतना प्रीमियम भरने पर मैच्योरिटी पर उन्हें 3.6 लाख रु मिलेंगे।
इसी तरह अगर कोई महिला 15 साल के टर्म प्लान के साथ आधारशिला पॉलिसी में 2,00,000 रु का सम एश्योर्ड चुने तो उसे 15 साल तक डेली 31 रुपये जमा करने होंगे। ये प्रीमियम भी सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक होगा। मासिक प्रीमियम होगा 1012 रु। इस 1012 रु में टैक्स भी शामिल होगी। यानी 15 सालों में डेली के 31 रु के हिसाब से आप कुल 1.74 लाख रु का निवेश करेंगे। जबिक मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि होगी 2,40,000 रुपये।
ध्यान रहे कि नियत तिथि पर प्रीमियम का भुगतान करना चाहिए। पर एलआईसी प्रीमियम के भुगतान के लिए कुछ एक्स्ट्रा समय भी देती है, जो 15-30 दिन का होता है। 3 या 6 महीने या साल भर में प्रीमियम भरने वालों को 30 दिन का अतिरिक्त समय मिलता है, जबकि हर महीने प्रीमियम देने वालों को 15 दिन का एक्स्ट्रा टाइम मिलता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति