नयी दिल्ली। आम तौर पर परिवारों में पुरुष ही फ्यूचर के लिए सेविंग करते हैं। महिलाएं, फिर चाहें वे पत्नी हो यां मां, पति या बेटों पर निर्भर करती हैं। मगर समय काफी बदल गया है। इसलिए महिलाओं को भी आर्थिक तौर पर मजबूत बनना चाहिए। महिलाओं को खुद अपना फ्यूचर सेफ करने पर ध्यान देना चाहिए। ये वक्त किसी पर निर्भर रहने का नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बनने का है। यदि आप जॉब करती हैं तो बहुत बेहतर है। मगर यदि आप जॉब नहीं करती हैं तो भी आप मामूली बचत करके फ्यूचर में लाखों रु पा सकती हैं। एलआईसी की एक पॉलिसी खास महिलाओं के लिए है। इस पॉलिसी में आपको रोजाना थोड़ा सा पैसा जमा करके बाद में एक साथ मोटी रकम मिल जाएगी। आइए जानते हैं पॉलिसी की डिटेल।
महिलाओं की एलआईसी की खास स्कीम का नाम है आधारशिला पॉलिसी। यदि कोई महिला आधारशिला पॉलिसी में निवेश करे तो अच्छे कवरेज के साथ-साथ तगड़ी बचत करने का भी मौका मिलेगा। इस पॉलिसी के लिए महिला की आयु न्यूनतम 8 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष होनी चाहिए। एक और अच्छी बात ये है कि यदि पॉलिसीधारक की मौत हो जाए तो उसके परिवार को पॉलिसी का पैसा मिलेगा।
जहां तक आधारशिला पॉलिसी के प्रीमियम का सवाल है तो पॉलिसी लेते समय महिला की आयु कितनी है और पॉलिसी कितने समय के लिए ली जा रही है इन बातों पर निर्भर करता है। यदि कोई 31 वर्षीय महिला ये पॉलिसी 20 साल के लिए ले 4.5 फीसदी टैक्स के साथ उसे पहले साल 10,959 रु का प्रीमियम जमा करना होगा। पहले साल के बाद प्रीमियम राशि 10,723 रु होगी। इस राशि को रोज के हिसाब से देखें तो ये महज 29 रु होती है। यानी आपको कुल 2.14 लाख रु देने होंगे।
2.14 लाख रु देने के बाद मैच्योरिटी पर महिला को 3.97 लाख रु दिए जाएंगे। इस पॉलिसी में डेथ बेनेफिट भी दिया जाता है। यदि आपको ये पॉलिसी कैंसल करानी हो तो इसका भी ऑप्शन मिलता है। मगर ध्यान रहे कि इसके लिए सिर्फ 15 दिनों का ही समय रहता है। आप 15 दिनों के भीतर पॉलिसी कैंसल करा सकती हैं।
इस प्लान को केवल देश की महिला नागरिक ही ले सकती हैं। ये प्लान लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। एलआईसी आधार शिला प्लान में आपको ऑटो कवर की सुविधा भी मिलेगी। यह काफी कम प्रीमियम वाला प्लान है, जिसमें डेथ बेनेफिट के साथ साथ मैच्योरिटी बेनेफिट भी दिया जाता है। आधार शिला पॉलिसी के तहत लोन की सुविधा भी मिलती है। साथ ही आप एलआईसी आधार शिला प्लान के तहत टैक्स बेनेफिट भी ले सकती हैं।
आधार शिला पॉलिसी लेने से पहले मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं होती। एक और अहम बात कि यदि पॉलिसी के पहले पांच सालों में पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो परिवार को पॉलिसी के नियम के मुताबिक पूरा बेनेफिट दिया जाएगा। यदि पांच सालों के बाद निधन हो तो पॉलिसी राशि के तहत डेथ क्लेम, अश्योर्ड डेथ और लॉयल्टी एडिशन के बराबर दिया जाएगा।
प्रीमियम की बात करें तो मासिक के अलावा आपके पास तिमाही और छमाही आधार पर भी प्रीमियम जमा करने का ऑप्शन होगा।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!