Ladli Behna Yojana 36th Installment Date: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है! लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त की डेट आ गई है। मध्य प्रदेश सरकार राज्य की सभी पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए 'लाडली बहना योजना' शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलते हैं।
लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त की तारीख
लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त की तारीख सामने आ गई है। लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त 13 मई को जारी की जाएगी। इसका मतलब है कि पात्र महिलाओं के खाते में 13 मई को लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त डाली जाएगी। इसकी जानकारी गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने सोशल मीडिया पर दी है। गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने पोस्ट में लिखा कि "मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत कार्यक्रम 13 मई को तय है। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर रजनी सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की।
लाडली बहना योजना का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आवेदन और भुगतान की स्थिति (Application and Payment Status) विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण या आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करें, और OTP भेजें (Send OTP) पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। तय स्थान पर वह OTP दर्ज करें और खोजें (Search) विकल्प पर क्लिक करें।
- आप अपने आवेदन की स्थिति, या आपके बैंक खाते में अब तक किए गए भुगतानों की संख्या देख पाएंगे। आप अपने निकटतम ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या शिविर स्थल (Campsite) पर जाकर भी आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग