Ladki Bahin Yojana deadline extended: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी की समय सीमा 18 नवंबर, 2025 से बढ़ा दी गई है। बता दें कि कुछ कठिनाइयों के कारण इसके डेडलाइन को बढ़ाया गया है।

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति एस तटकरे की सोशल मीडिया पोस्ट X पर लिखा कि हाल के दिनों में हमारे राज्य में जो समस्याएं आई हैं, मुझे पूरी तरह से पता है कि 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन' योजना के तहत कई पात्र बहनें समय पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाईं। इन कठिनाइयों को गंभीरता से लेते हुए, राज्य सरकार ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

Advertisement

लाडकी बहिन योजना की अगली डेडलाइन?

लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी पूरा करने की समय सीमा अब 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।महाराष्ट्र सरकार की योजना के तहत, सरकार पात्र महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हर महीने सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय सहायता देती है।

इस योजना का उद्देश्य 21 से 65 वर्ष की आयु की महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता सुनिश्चित करके, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाकर, और परिवार में उनका फैसला लेने की भूमिका को मजबूत बनाकर उन्हें सशक्त बनाना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति माह 1,500 रुपये मिलते हैं।

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के सभी लाभार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर (ई-केवाईसी) सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।

लाडकी बहन योजना के लिए e-KYC कैसे करें?

  • लाभार्थी को वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर ई-केवाईसी बैनर पर क्लिक करें।
  • ई-केवाईसी फॉर्म खुलेगा, लाभार्थी को अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, आधार प्रमाणीकरण के लिए सहमति देनी होगी और "ओटीपी भेजें" पर क्लिक करना होगा।
  • सिस्टम चेक करेगा कि आपका आधार नंबर स्वीकृत लाभार्थी सूची में है या नहीं। अगर नहीं, तो आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा- "आधार नंबर मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना की पात्र सूची में नहीं है।
  • लाभार्थी को आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा और सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद, लाभार्थी को अपने पति/पिता का आधार नंबर, कैप्चा कोड, सहमति दर्ज करनी होगी और "ओटीपी भेजें" पर क्लिक करना होगा।
  • अपने पति/पिता के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद लाभार्थी को- (i) जाति वर्ग का चयन करना होगा (ii) मेरे परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/बोर्डों/वैधानिक निकायों में नियमित/स्थायी कर्मचारी नहीं है, न ही सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर रहा है। (हां/नहीं)। मेरे परिवार में केवल 1 विवाहित और 1 अविवाहित महिला ही लाभ ले रही हैं। (हां/नहीं)
  • बॉक्स पर निशान लगाएं और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक मैसेज आएगा- सफल। आपका ई-केवाईसी सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।