नई दिल्ली, 29 अप्रैल। निवेश की बात करें तो ज्यादातर लोग एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट की सलाह देते हैं। अगर आप भी निवेश करने के दौरान थोड़ा कम रिटर्न ही सही लेकिन सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं तो फिक्स्ड डिपोजिट (एफडी) आपके लिए सही ऑप्शन है। निवेश विकल्पों में फिक्स्ड डिपोजिट काफी पॉपुलर रहा है। इसमें आपको सीमित समय के लिए गारंटीड रिटर्न मिलता है। बैंक एफडी आज भी कई लोगों के लिए सेविंग्स का पहला विकल्प बनी हुई है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। कुछ बैंक इसके एवज में लोन की भी सुविधा देते हैं। Best RD : 8 फीसदी तक ब्याज कमाने का मौका, उठाएं फायदा
दूसरी बात यह है कि एफडी पर रेग्युलर सेविंग से ज्यादा इंट्रेस्ट रेट मिलता है। इसके बाद भी बात जब पोस्ट ऑफिस स्कीम की आती है तो पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम में पैसा निवेश करने पर आपको 6.9% ब्याज मिलता रहेगा। आपको बता दें कि देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको कहां निवेश करने पर ज्यादा फायदा होगा।
किसान विकास पत्र (केवीपी) बचत स्कीम में फिलहाल 6.9% ब्याज मिल रहा है। केवीपी में निवेश करने की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। हालांकि आपका न्यूनतम निवेश 1000 रुपए का होना चाहिए। इसमें निवेश करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है। इसमें सिंगल अकाउंट के अलावा ज्वॉइंट अकाउंट की भी सुविधा है। अगर आप अपना निवेश निकालना चाहते हैं तो आपको कम से कम 2.5 साल का इंतजार करना होगा। इसमें ढाई साल का लॉक इन पीरियड रखा गया है। इसके तहत जमा राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट मिलती है।
बात करें देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की तो इसमें आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कर सकते हैं। इस बैंक आपको 2.9 से 5.4% ब्याज मिल रहा है। एसबीआई किस अवधि के लिए एफडी कराने पर आपको कितना ब्याज मिलेगा।
एसबीआई एफडी ब्याज दर
- 7 से 45 दिन 2.9
- 46 से 179 दिन 3.9
- 180 से 210 दिन 4.4
- 211 से एक साल 4.4
- 1 साल अधिक से 2 साल से कम 4.9
- 2 साल से 3 साल से कम 5.1
- 3 साल से 5 साल से कम 5.3
- 5 साल से 10 साल 5.4
किसान विकास पत्र में निवेश करने पर आपको अधिकतम 6.90% ब्याज मिल रहा है। ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में करीब 10 साल 4 महीने का समय लगेगा। जबकि एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट में अधिकतम ब्याज 5.40% मिल रहा है ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 13 साल 4 महीने का समय लगेगा।
जानिए क्या है रूल ऑफ 72
जानकारों के मुताबिक इसे सबसे सटीक रूल मानते हैं, जिससे यह तय किया जाता है कि आपका निवेश कितने दिनों में डबल हो जाएगा। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपने बैंक के एक खास स्कीम का चयन किया है, जहां आपको सालाना फीसदी ब्याज मिल रहा है तो ऐसे में आपको रूल 72 के तहत 72 में 8 का भाग देना होगा। यानी 72/8= 9 साल, यानी इस स्कीम के तहत आपके पैसे 9 साल में दोगुने हो जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान