Suzlon Energy: सुजलॉन एनर्जी के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट लगा है। आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर 5 फीसदी यानी 1.35 रुपये की गिरावट के साथ 26.30 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर को एएसएम स्टेज IV कैटेगरी में शामिल किया गया है। सुजलॉन एनर्जी का शेयर 9 अक्टूबर 2023 से डायरेक्ट स्टेज IV मे आ गया है। यही कारण है कि कल भी इस शेयर में लोअर सर्किट लगा था। एएसएम का मतलब है कि एडिशनल सर्विलांस मेजर। इसके बाद अब सुजलॉन एनर्जी के मूवमेंट पर स्टॉक एक्सचेंजों की अतिरिक्त निगरानी हो गई है।
जानकारों के अनुसार सुजलॉन एनर्जी के एएमएम के तहत आने से अगर शेयर के रेट को कोई बढ़ा या घटा रहा है, तो उसको पकड़ा जा सकेगा। हालांकि जब भी कोई शेयर इस कैटेगरी में आता है तो उस शेयर में प्राफिट बुकिंग देखी जाती है। जैसा इस समय सुजलॉन एनर्जी के शेयर में भी देखा जा रहा है।
इसके चलते सुजलॉन एनर्जी के शेयर में कुछ समय तक यह स्थित बनी रह सकती है। लेकिन इसके बाद सुजलॉन एनर्जी के रेट स्थिर हो सकते हैं। लेकिन तब तक इस शेयर में ट्रेड पर रिस्क ज्यादा हो सकता है।
शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि सुजलॉन एनर्जी के शेयर में एकतरफा तेजी की रैली देखने को मिल रही थी। यही कारण है कि निवेशकों के हित सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। लेकिन कंपनी के फंडामेंटल जिस तेजी से सुधरे हैं, उससे जानकारों को उम्मीद है कि जल्द ही सुजलॉन एनर्जी का शेयर इस कैटेगरी से बाहर आ जाएगा।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का कर्ज खत्म हो गया है। अब सुजलॉन एनर्जी एक कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है। वहीं म्यूचुअल फंड ने भी इस शेयर में निवेश बढ़ाना शुरू कर दिया है। जानकार इन संकेतों को अच्छा मान रहे हैं।
नोट: यहां पर शेयर के बारे में खबर को बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश का फैसला लेने के पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान