How to become a millionaire from RD or SIP: बैंक या पोस्ट ऑफिस में आरडी के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। वहीं एसआईपी यानी सिप माध्मय से म्यूचुअल फंड निवेश किया जाता है। आइये जानते हैं कि कहां पर पैसा जमा करने पर ज्यादा पैसा वापस मिल सकता है।

Advertisement

आरडी में जब पैसा जमा किया जाता है तो वहां पर तय ब्याज मिलता है। ऐसे में यहां पर पक्का हिसाब लगाया जा सकता है।

Advertisement

अगर पोस्ट ऑफिस में आरडी के तहत पैसा जमा किया जाए तो यहां पर 6.2 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। अगर पोस्ट ऑफिस में आरडी के तहत हर माह 5000 रुपये की आरडी चलाई जाए तो 8.31 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।

वहीं अगर म्यूचुअल फंड में सिप माध्यम से निवेश किया जाए तो समान निवेश में ज्यादा फंड तैयार किया जा सकता है। अगर 5000 रुपये की सिप अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल तक चलाई जाए तो करीब 11.61 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यहां पर माना जा रहा है कि हर साल रिटर्न औसतन 12 फीसदी का मिले।

Advertisement

आरडी और सिप माध्यम से निवेश में एक ही अंतर है कि जहां आरडी में तय ब्याज मिलता है, वहीं म्यूचुअल फंड सिप में रिटर्न शेयर बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर कता है। हालांकि म्यूचुअल फंड स्कीमें काफी अच्छा रिटर्न देती हैं।

जानिए टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न

यहां पर टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का 5 साल का रिटर्न बताया जा रहा है।

Advertisement
  1. क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड : 26.96 प्रतिशत
  2. क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड : 24.36 प्रतिशत
  3. एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड : 23.65 प्रतिशत
  4. क्वांट एक्टिव म्यूचुअल फंड : 22.36 प्रतिशत
  5. क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड : 22.04 प्रतिशत

नोट: इन स्कीमों का यह रिटर्न 5 साल के दौरान हर साल मिला औसतन रिटर्न है।

नोट: यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

Advertisement