Reliance Target Price : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए थे। ज्यादातर जानकारों के अनुसार यह वित्तीय नतीजे अनुमान से कम रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी ब्रोकरेज मान रहे हैं कि रिलायंस का शेयर फायदा करा सकता है। आइये जानते हैं कि एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कितने फायदे की उम्मीद जताई है।
पहले जानिए अभी कितना है रिलायंस के शेयर का रेट
रिलायंस के शेयर का रेट इस वक्त एनएसई पर 2,441.55 रुपये का है। वहीं इस शेयर का रेट बीएसई पर 2,441.85 रुपये का है। एनएसई पर इस शेयर ने बीते एक साल में 2,180.00 रुपये का लो का स्तर बनाया था, तो वहीं 2,856.15 रुपये का हाई का स्तर बनाया था।
जानिए एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने क्या दिया है टार्गेट
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने रिलायंस पर अपनी रिसर्च रिपोर्ट 24 अक्टूबर 2022 को जारी की है। उस दिन रिलायंस का क्लोजिंग रेट 2,472 रुपये था। कंपनी ने रिलायंस का टार्गेट 2,710 रुपये बताते हुए खरीद की सलाह दी है। इस प्रकार से कंपनी ने बताया है कि अभी भी इस शेयर में निवेश करके 9.6 फीसदी कमाई की जा सकती है। हालांकि उसके बाद यह शेयर कुछ और नीचे आ गया है। ऐसे में अगर प्राइस टार्गेट पर ही नजर रखी जाए तो यह मुनाफा थोड़ा और ज्यादा हो सकता है।
जानिए कंपनी में कितना किसका निवेश
जून 2022 के आंकड़े के अनुसार रिलायंस में शेयर होल्डिंग पेटर्न इस प्रकार रहा है।
प्रमोटर्स : 49.1 फीसदी
एफआईआई : 23.2 फीसदी
डीआईआई : 14.2 फीसदी
पब्लिक और अन्य : 13.5 फीसदी
रिलायंस देगी वित्तीय सेवा कंपनी के फ्री शेयर
रिलायंस ने वित्तीय परिणाम जारी करते वक्त बताया था कि वह वित्तीय क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने जा रही है। इसके लिए वह अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई डीमर्ज करके एक नई कंपनी बना रही है। इस नई कंपनी का नाम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) रहेगा। इस नई कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट कराया जाएगा। हालांकि रिलायंस शेयर बेचने की जगह इस नई कंपनी का शेयर फ्री में देगी। रिलायंस के हर शेयर के बदले नई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का एक शेयर फ्री में दिया जाएगा। यह शेयर 10 रुपये का फुल पेडअप शेयर होगा।
More Articles
- Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- Share Market Crash: Trump के ऐलान से शेयर बाजार में हड़कंप! 1800 अंक टूटा Sensex, आखिर क्यों मचा Sell-Off?
- Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!
- Trump Warning से Iran-US तनाव बढ़ा, Crude Oil में हलचल: Share Market Panic में क्या करें?
- Share Market: कल की भारी गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, Sensex और Nifty में बढ़त के साथ कारोबार; आगे क्या