Latest Adani Group Share Rates : जब से जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आई है, अदानी ग्रुप के शेयरों में मारकाट मची हुई है। हालांकि बीते कुछ समय से लग रहा है कि अदानी ग्रुप के शेयरों स्थायित्व आया है। लेकिन इसके बाद भी जरा भी कोई खबर आ जाती है, तो अदानी ग्रुप के शेयरों में तेज हलचल देखने को मिलती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि 29 मार्च 2023 को अदानी ग्रुप के शेयर किस स्तर पर बंद हुए हैं। अगर देखा जाए तो अदानी ग्रुप में 10 शेयर हैं। इनमें से 7 में तेजी दर्ज हुई है तो 3 में गिरावट रही है। आज रामनवमी के चलते शेयर बाजार बंद है।

Advertisement

एसीसी भी अदानी ग्रुप की कंपनी है। इसका शेयर बीएसई पर 1,626.30 के स्तर पर बंद हुआ। इसमें बीएसई में 0.78 फीसदी की तेजी रही। वहीं एनएसई पर यह शेयर 1,625.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। यहां पर इसमें 0.74 फीसदी की तेजी रही।

Advertisement

अदानी एटंरप्राइजेज का शेयर बीएसई पर 1,741.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में बीएसई पर 8.75 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इसके अलावा अदानी एटंरप्राइजेज का शेयर एनएसई पर 1,740.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें यहां पर 8.72 फीसदी की तेजी रही।

अदानी पोर्ट्स और एसईजेड का शेयर बीएसई पर 636.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 7.25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं एनएसई पर यह शेयर 636.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 7.29 फीसदी की तेजी रही।

Advertisement

अदानी पावर का शेयर बीएसई पर 182.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 4.98 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। वहीं यह शेयर एनएसई पर 182.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें यहां पर 4.98 फीसदी की तेजी रही।

अदानी विल्मर का शेयर बीएसई पर 386.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में यहां पर 5.00 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं एनएसई पर यह शेयर 386.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 5.00 फीसदी की तेजी रही।

Advertisement

अंबुजा सीमेंट भी अदानी ग्रुप की कंपनी है। इसका शेयर बीएसई पर 364.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में यहां पर 1.52 फीसदी की तेजी रही। वहीं एनएसई पर यह शेयर 363.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से इस शेयर में 1.38 फीसदी की तेजी रही।

एनडीटीवी का शेयर बीएसई पर 183.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में यहां पर 4.99 फीसदी की तेजी रही। वहीं एनएसई पर यह शेयर 182.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में 4.97 फीसदी की तेजी रही।

Advertisement

ये हैं अदानी ग्रुप के गिरावट वाले शेयर

अदानी ग्रीन एनर्जी का शेयर बीएसई पर 893.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में 4.45 फीसदी की गिरावट रही। वहीं एनएसई पर यह शेयर 894.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। यहां पर इस शेयर में 4.41 फीसदी की गिरावट रही।

अदानी टोटल गैस का शेयर बीएसई पर 871.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में 4.28 फीसदी की गिरावट रही। वहीं एनएसई पर यह शेयर 871.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में 4.20 फीसदी की गिरावट रही।

Advertisement

अदानी ट्रांसमिशन का शेयर बीएसइ्र पर 1,002.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में 1.33 फीसदी की गिरावट रही। वहीं एनएसई पर यह शेयर 1,003.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में यहां पर 1.14 फीसदी की गिरावट रही।