Latest SBI FD interest rates : देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई है। वहीं इस वक्त एसबीआई एफडी पर काफी ज्यादा ब्याज दरें दे रहा है। अगर लम्बे समय के लिए एफडी कराई जाए तो बहुत ही अच्छा ब्याज पाया जा सकता है। अगर आप एफडी कराना चाहते हैं तो यहां पर एसबीआई की एफडी की लेटेसट ब्याज दरें जान सकते हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है ज्यादा ब्याज
एसबीआई सहित अन्य बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा ज्यादा ब्याज देते हैं। वरिष्ठ नागरिक का मतलब बैंक के लिहाज से 60 साल से ज्यादा की उम्र होती है। यहां पर सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों की लेटेस्ट ब्याज दरें बताई जा रही हैं।
पहले जानिए एसबीआई की 1 साल से कम की एफडी की ब्याज दरें
211 दिन से 1 साल तक की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 फीसदी ब्याज।
1 से लेकर 2 साल तक की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी ब्याज।
2 साल से लेकर 3 साल तक की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी ब्याज।
3 साल से लेकर 5 साल तक की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 फीसदी ब्याज।
- 5 से लेकर 10 साल तक की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी ब्याज।
- वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी ब्याज SBI Wecare नाम की स्कीम के तहत 5 साल से ज्यादा की एफडी पर मिलेगा। इस स्कीम का फायदा 31 मार्च तक लिया जा सकता है।
नोट : एसबीआई ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में दिसंबर 2022 के अंत में बदलाव किया है। बैंक लगातार अपनी ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। ऐसे में कुछ समय बाद यहां बताई जा रही ब्याज दरें बदल भी सकती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान