Know car loan interest rates and installments: अगर आप इस त्योहारी सीजन में कार खरीदने जा रहे हैं, तो जानिए उसकी किस्त कितनी आएगी। यहां पर हम आपको 1 लाख रुपये के कार लोन की किस्त बता रहे हैं। लेकिन अगर आप ज्यादा बड़ा कार लोन ले रहे हैं, तो 1 लाख रुपये की किस्त से उसका हिसाब आसानी लगा सकते हैं।
बैंक और वित्तीय संस्थान आमतौर पर कार लोन 3 साल से लेकर 7 साल तक के लिए देते हैं। ऐसे में हम पहले आपको प्रमुख बैंकों का कार लोन का ब्याज बता रहे हैं।
प्रमुख बैंकों की कार लोन की ब्याज दरें
- भारतीय स्टेट बैंक: 8.65 प्रतिशत से शुरुआत
- इंडियन ओवरसीज बैंक: 8.85 प्रतिशत से शुरुआत
- केनरा बैंक: 8.80 प्रतिशत से शुरुआत
- एचडीएफसी बैंक: 8.85 प्रतिशत से शुरुआत
- करूर वैश्य बैंक: 9.35 प्रतिशत से शुरुआत
- साउथ इंडियन बैंक: 8.75 प्रतिशत से शुरुआत
- कर्नाटक बैंक: 9.27 प्रतिशत से शुरुआत
- फेडरल बैंक ऑफ इंडिया: 8.85 प्रतिशत से शुरुआत
- तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक: 10.70 प्रतिशत से शुरुआत
- पंजाब नेशनल बैंक: 8.75 प्रतिशत से शुरुआत
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 8.85 प्रतिशत से शुरुआत
जानिए 3 साल के कार लोन की कितनी आएगी किस्त
अगर किसी ने एसबीआई से कार लोन लिया है, तो ऊपर बताए चार्ट के अनुसार आपको 8.65 प्रतिशत ब्याज चुकाना होगा। ऐसे में अगर 1 लाख रुपये का लोन 3 साल के लिए लेते हैं तो जानिए कितनी आएगी किस्त।
- एसबीआई: 1 लाख रुपये का कार लोन
- ब्याज: 8.65 प्रतिशत ब्याज
- समय: 3 साल
- किस्त: 3072 रुपये
- 3 साल में कुल चुकाया पैसा: 110582 रुपये
यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में खरीद रहे हैं Gold, तो इन बातों का रखें ध्यान
जानिए 5 साल में कितनी आएगी 1 लाख रुपये के कार लोन की किस्त
- एसबीआई: 1 लाख रुपये का कार लोन
- ब्याज: 8.65 प्रतिशत ब्याज
- समय: 5 साल
- किस्त: 1964 रुपये
- 3 साल में कुल चुकाया पैसा: 117819 रुपये
जानिए 7 साल में कितनी आएगी 1 लाख रुपये के कार लोन की किस्त
- एसबीआई: 1 लाख रुपये का कार लोन
- ब्याज: 8.65 प्रतिशत ब्याज
- समय: 7 साल
- किस्त: 1492 रुपये
- 3 साल में कुल चुकाया पैसा: 125346 रुपये
अगर आप 5 लाख रुपये का कार लोन 7 साल के लिए ले रहे हैं तो आप आसानी से जान सकते हैं कि कितनी आएगी कार लोन की किस्त। यहां पर आपको 1 लाख रुपये के कार लोन की किस्त 1492 रुपये रुपये बताई गई है। ऐसे में इसको अगर 5 गुना कर दिया जाए तो 5 लाख रुपये के कार लोन की किस्त जानी जा सकती है।
नोट: यहां पर कार लोन की ब्याज दरें लेटेस्ट बताई जा रही हैं। लेकिन बैंक अपनी ब्याज दरें किसी भी दिन बदल सकते हैं। ऐसे में एक बार बैंक की बेवसाइट से कार लोन की ब्याज दरें जरूर चेक कर लें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग