First know 10 years high-low of RIL : देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस है। इसका मार्केट कैप इस वक्त भी 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह तब है जब रिलायंस के शेयर में भारी गिरावट चल रही है। ऐसे में सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि रिलायंस के शेयर का पिछले 10 साल में हर साल हाई लो क्या रहा था। इससे निवेश के पहले एक बेहतर जानकारी मिल सकती है। इसके साथ ही यह भी जानिए कि ब्रोकरेज कंपनियों ने रिलायंस के शेयर का क्या प्राइस टारगेट जारी किया है।
पहले जानिए आज का रिलायंस का रेट
रिलायंस का रेट आज दोपहर में एनएसई पर 2255 रुपये चल रहा है। इस वक्त इस शेयर में करीब 21 रुपये (1 फीसदी) की गिरावट है। आज इस शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 2,243.05 रुपये का बनाया है, तो उच्चतम स्तर 2,269.90 रुपये का बनाया है।
- 2023 में रिलायंस के शेयर का जहां हाई स्तर 2605.00 रुपये का हैं, वहीं न्यूनतम स्तर 2180.00 रुपये का रहा है।
- 2022 में रिलायंस के शेयर का हाई स्तर 2855.00 रुपये का और न्यूनतम स्तर 2181.00 रुपये का रहा था।
- 2021 में रिलायंस के शेयर का हाई स्तर 2750.00 रुपये का और न्यूनतम स्तर 1830.00 रुपये का रहा था।
- 2020 में रिलायंस के शेयर का हाई स्तर 2368.80 रुपये का और न्यूनतम स्तर 867.45 रुपये का रहा था।
- 2019 में रिलायंस के शेयर का हाई स्तर 1602.55 रुपये का और न्यूनतम स्तर 1071.06 रुपये का रहा था।
- 2018 में रिलायंस के शेयर का हाई स्तर 1316.22 रुपये का और न्यूनतम स्तर 863.88 रुपये का रहा था।
- 2017 में रिलायंस के शेयर का हाई स्तर 949.96 रुपये का और न्यूनतम स्तर 502.25 रुपये का रहा था।
- 2016 में रिलायंस के शेयर का हाई स्तर 559.13 रुपये का और न्यूनतम स्तर 440.06 रुपये का रहा था।
- 2015 में रिलायंस के शेयर का हाई स्तर 528.47 रुपये का और न्यूनतम स्तर 394.62 रुपये का रहा था।
- 2014 में रिलायंस के शेयर का हाई स्तर 565.87 रुपये का और न्यूनतम स्तर 393.26 रुपये का रहा था।
- 2013 में रिलायंस के शेयर का हाई स्तर 472.90 रुपये का और न्यूनतम स्तर 378.89 रुपये का रहा था।
ब्रोकरेज कंपनियां समय समय पर रिलायंस के शेयर पर रिसर्च करके प्राइस टारगेट जारी करती हैं। ऐसे में यहां पर हाल ही में जारी 4 प्रमुख रिपोर्ट के हवाले से प्राइस टारगेट बताया जा रहा है। ध्यान रहे कि यह प्राइस टारगेट आगामी 1 साल के लिए होता है।
- एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने रिलायंस का प्राइस टारगेट 2735 रुपये का जारी किया है।
- आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने रिलायंस का प्राइस टारगेट 2802 रुपये का जारी किया है।
- आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने रिलायंस का प्राइस टारगेट 3050 रुपये का जारी किया है।
- मोतीलाल ओसवाल ने रिलायंस का प्राइस टारगेट 2800 रुपये का जारी किया है।
नोट : यहां पर शेयर में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। बल्कि शेयर के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे आप सही फैसला ले सकें।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!