Prepare a fund of lakhs of rupees from post office RD: पोस्ट ऑफिस की आरडी में इस वक्त काफी अच्छा ब्याज मिल रहा है। ऐसे में यहां पर 1000 रुपये महीने की आरडी से आसानी से बड़ा फंड तैयार हो सकता है। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में इस वक्त आरडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस में आरडी 5 साल के लिए होती है। इस अकेले या संयुक्त नाम से खोला जा सकता है। वहीं आरडी में न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम में कितना भी पैसा जमा किया जा सकता है।
अगर पोस्ट ऑफिस में 1000 रुपये महीने की आरडी आज की ब्याज दरों पर शुरू की जाए तो 5 साल में करीब 71,000 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें आपकी जमा 60,000 रुपये और 11,000 रुपये करीब ब्याज के रूप में मिलेगा।
लेकिन अगर इसी आरडी को 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए तो 10 साल में 1.69 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपकी जमा 1.20 लाख रुपये होगी और ब्याज के रूप में करीब 49,000 रुपये मिलेगा।
वहीं अगर इसी आरडी को 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए तो 15 साल में 3.04 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपकी जमा 1.80 लाख रुपये होगी और ब्याज के रूप में करीब 1.24 लाख रुपये मिलेगा।
वहीं अगर इसी आरडी को 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए तो 20 साल में 4.91 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपकी जमा 2.40 लाख रुपये होगी और ब्याज के रूप में करीब 2.51 लाख रुपये मिलेगा।
वहीं अगर इसी आरडी को 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए तो 25 साल में 7.49 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपकी जमा 3.00 लाख रुपये होगी और ब्याज के रूप में करीब 4.48 लाख रुपये मिलेगा।
वहीं अगर इसी आरडी को 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए तो 30 साल में 11.04 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपकी जमा 3.60 लाख रुपये होगी और ब्याज के रूप में करीब 7.44 लाख रुपये मिलेगा।
इस प्रकार से आप देख सकते हैं कि 1000 रुपये की आरडी को अगर लम्बे समय तक चलाया जाए तो काफी बड़ा फंड तैयार हो सकता है। इसके अलावा जमा पैसे से लगभग दोगुना ज्यादा ब्याज के रूप में कमाया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान