नई दिल्ली: कोरोना काल में सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। तो अगर आपने भी हाल ही में सोने में निवेश किया है तो आपको मोटा मुनाफा हो सकता है। कोरोना के कारण फिलहाल आर्थिक सुस्ती पूरी दुनिया में छाई हुई है। जो निवेशक हैं वो सुरक्षित निवेश का ठिकाना ढूंढ रहे हैं। इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। भारत में एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स इंडेक्स इस महीने 48982 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। जानिए कोरोना के कहर के बीच क्यों लें Gold Loan, ये हैं फायदे ये भी पढ़ें
यही वजह है कि सोने के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। जानकारों के मुताबिक इसकी वजह यह है कि निवेशक सोने में निवेश पर शानदार रिटर्न देख रहे हैं। इस साल सोने की कीमतों में अब तक 24 फीसदी की उछाल आई है। जबकि डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से निवेशेकों को शानदार रिटर्न में मदद मिली है। वहीं विशेषज्ञों कि मानें तो निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो वैल्यू में 10 फीसदी गोल्ड रखना चाहिए।
सोने की भारतीय संस्कृति में बहुत अहमियत है। पर्व त्योहारों या शुभ अवसरों पर गिफ्ट के रूप में सोने के सिक्के दिए जाते हैं। लगभग सभी घरों में सोने के जेवर हैं जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को दिए जाते हैं। सोना वित्तीय संकट के समय में बहुत काम आता है। इसे गिरवी रखकर आप तुंरत बिना किसी झंझट के गोल्ड लोन ले सकते हैं। ऐसे में गोल्ड बुलियन खरीदने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि किसी भरोसेमंद स्रोत से ही इसकी खरीदारी की जाए।
बता करें डिजिटल गोल्ड कि तो डिजिटली खरीदने का मतलब है कि किसी इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन सोना खरीदना। अमूमन यह खरीद अधिकृत डीलरों के जरिए की जाती है। भारत में डिजिटल गोल्ड वेंडर्स द्वारा बेचा जाता है जो इसके लिए फिनटेक कंपनियों, बैंकों और ब्रोकरेज हाउसों के साथ साझेदारी करते हैं। गोल्ड यूनिट की खरीदारी डिजिटली की जाती है और इसे वेंडर्स के पास स्टोर किया जाता है।
वहीं निवेशक म्यूचुअल फंड्स में शेयर खरीदकर अपने पोर्टफोलियो में सोना जोड़ सकते हैं। इनवेस्को इंडिया गोल्ड फंड, एसबीआई गोल्ड, निप्पोन इंडिया गोल्ड सेविंग्स फंड, डीएसपी वर्ल्ड गोल्ड फंड क्वांटम गोल्ड सेविंग्स, आईडीबीआई गोल्ड फंड और कोटक गोल्ड देश के लोकप्रिय गोल्ड म्यूचुअल फंड हैं।
गोल्ड फ्यूचर्स मानक अनुबंध हैं जो संगठित एक्सचेंजों में कारोबार करते हैं। भारत में सोने के वायदा कारोबार के लिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स लोकप्रिय एक्सचेंज हैं। इसमें भविष्य में एक तय कीमत पर सोने की बिक्री या खरीद के लिए अनुबंध किया जाता है।
एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स सोने में निवेश का आसान तरीका बनकर उभरा है। गोल्ड ईटीएफ ऐसे फंड्स होते हैं जो सोने में निवेश करते हैं। मालूम हो कि इन्हें आम शेयरों की तरह स्टॉक एक्सचेंजों पर खरीदा और बेचा जा सकता है। गोल्ड ईटीएफ में निवेश के लिए निवेशक को कम से कम एक यूनिट खरीदनी जरूरी है जो एक ग्राम सोने के बराबर होती है। देश में एक्सिस गोल्ड ईटीएफ, बिरला सन लाइफ ईटीएफ, एचडीएफसी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड और यूटीआई गोल्ड ट्रेडेड फंड आदि लोकप्रिय गोल्ड ईटीएफ हैं।
इसके साथ ही बता दें कि भारत सरकार आरबीआई के जरिए सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड लाती है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। लेकिन यह देश में अब तक बहुत लोकप्रिय नहीं हुआ है। इसमें आपको दो फायदे मिलते हैं। कीमत में बढ़ोतरी के साथ 2.5 फीसदी यील्ड। सरकार ने इस वित्त वर्ष के दौरान सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड की छह किस्तें लाने की घोषणा की है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति