Take pension of Rs 1 lakh per month from NPS: नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) आपको सुविधा देता है कि आप जितनी पेंशन चाहते हैं, उसका हिसाब-किताब लगा कर निवेश कर सकते हैं। यह हिसाब कितान लगाना काफी आसान है। आइये जानते हैं कि अगर 1 लाख रुपये महीने की पेंशन पाने के लिए आपको कितना निवेश हर माह करना होगा।
अगर आपकी उम्र 25 साल है और आप 1 लाख रुपये महीने की पेंशन 60 साल की उम्र में चाहते हैं, तो यहां पर पूरा हिसाब किताब जान सकते हैं।
नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस ने अपनी साइट पर एक कैलकुलेटर दिया हुआ है। इसके हिसाब से अगर आप 25 साल की उम्र से 60 साल की उम्र तक यानी 35 साल तक हर माह 5500 रुपये का निवेश करें तो 1 लाख रुपये महीने की पेंशन पाई जा सकती है।
इस कैलकुलेटर के अनुसार 5500 रुपये महीने के हिसाब से आप 35 साल में कुल मिलाकर 23.10 लाख रुपये जमा करेंगे। अगर इस निवेश पर औसतन हर साल 10 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो आपका फंड तैयार होगा 2.10 करोड़ रुपये का।
एनपीएस में पूरे पैसे के बदले पेंशन पाने का भी विकल्प मिलता है। ऐसे में अगर इस तैयार फंड के बदले पेंशन ली जाती हैं, तो हर माह 1.05 लाख रुपये महीना पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। यहां पर एनपीएस के कैलकुलेटर के अनुसार पेंशन के लिए तैयार फंड पर 6 प्रतिशत रिटर्न को माना गया है।
वैसे एनपीएस आपको विकल्प देता है कि आप अपने पेंशन के लिए तैयार फंड के कितने हिस्से के बदले पेंशन चाहते हैं और बाकी पैसा कैश के रूप में चाहते हैं। हालांकि तैयार फंड का कम से कम 40 फीसदी हिस्सा पेंशन लेने के लिए लगाना जरूरी है। ऐसे में आप चाहें तो अपने तैयार फंड का न्यूनतम 40 फीसदी हिस्से लेकर 100 फीसदी हिस्सा तक पेंशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर पेंशन 100 फीसदी हिस्से से कम की ली जाती है तो बाकी फंड कैश के रूप में लौटा दिया जाता है।
ऐसे में अगर आप 5500 रुपये महीने 35 साल तक जमा करने के बाद तैयार 2.10 करोड़ रुपये के फंड से न्यूनतम 40 फीसदी फंड पर पेंशन ले सकते हैं।
जानिए कितनी मिलेगी पेंशन
- 40 फीसदी से पेंशन मिलेगी 42,111 रुपये महीना और आपको कैश मिलेगा 1.26 करोड़ रुपये।
- 50 फीसदी से पेंशन मिलेगी 52,639 रुपये महीना और आपको कैश मिलेगा 1.05 करोड़ रुपये।
- 60 फीसदी से पेंशन मिलेगी 63,167 रुपये महीना और आपको कैश मिलेगा 84.22 लाख रुपये।
- 70 फीसदी से पेंशन मिलेगी 73,694 रुपये महीना और आपको कैश मिलेगा 61.16 लाख रुपये।
- 80 फीसदी से पेंशन मिलेगी 84,222 रुपये महीना और आपको कैश मिलेगा 42.11 लाख रुपये।
- 90 फीसदी से पेंशन मिलेगी 94,750 रुपये महीना और आपको कैश मिलेगा 21.05 लाख रुपये।
एनपीएस कैलकुलेटर खोलने के लिए क्लिक करें
नोट: एनपीएस कैलकुलेटर में अलग-अलग पैरामीटर पर गणना की जा सकती है। ऐसे में एक बार आप खुद भी गणना कर सकते हैं, कि आपको कितनी पेंशन चाहिए और कितना निवेश करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग