A SIP of Rs 5000 can make you a millionaire : अगर किसी के मन में करोड़पति बनने की इच्छा है, तो वह उसे पूरी भी कर सकता है। यह काम कठिन नहीं है, बस जरूरत है कि सही प्लानिंग बना कर निवेश शुरू किया जाए। अगर म्यूचुअल फंड की अच्छी स्कीम में 5000 रुपये महीने का निवेश (SIP) शुरू किया जाए तो आराम से करोड़पति बना जा सकता है।
पहले जानिए सिप क्या है
म्यूचुअल फंड में निवेश एक तरीका सिप है। इसमें हर माह आपकी तरफ से तय राशि आपकी तय तारीख पर म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर दी जाती है। सिप ऑटोमेटिक तरीका होता है, तो किस्त जाने से चूकी की संभावना भी नहीं होती है। जानकार इसे निवेश का सबसे अच्छा तरीका बताते हैं।
म्यूचुअल फंड की ढेर सारी स्कीमें बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रही हैं। अगर लम्बे समय में देखा जाए तो यह रिटर्न हर साल औसतन 15 फीसदी से ज्यादा का है। ऐसी अच्छी स्कीमों की लिस्ट इस खबर के अंत में दी जाएगी।
अगर म्यूचुअल फंड की अच्छी स्कीमें 5000 रुपये महीने की सिप शुरू की जाए, तो यह निवेश 26 साल में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो जाएगा। यहां पर माना जा रहा है कि औसतन हर साल म्यूचुअल फंड 12 फीसदी का रिटर्न देती रहेगी।
अगर म्यूचुअल फंड स्कीम हर साल औसतन 10 फीसदी का रिटर्न दे तो 5000 रुपये महीने की सिप से 29 साल में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार किया जा सकता है।
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि म्यूचुअल फंड की अच्छी स्कीमों ने हर साल औसतन 15 फीसदी का भी रिटर्न दिया है। ऐसे में अगर निवेशक को उसकी 5000 रुपये की सिप पर हर साल 15 फीसदी का रिटर्न मिले तो वह केवल 22 साल में ही करोड़पति बन जाएगा।
यहां पर बीते 5 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों की लिस्ट दी जा रही है। यहां पर बताया जा रहा है रिटर्न इन स्कीमों का हर साल दिया गया औसतन सालाना रिटर्न है।
- टाटा डिजिटल इंडिया फंड : 27.46 फीसदी
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी : 27.05 फीसदी
- एसबीआई टेक्नोलॉजी अपॉर्चुनिटीज फंड : 26.00 फीसदी
- आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड : 25.74 फीसदी
- क्वांट स्मॉल कैप फंड : 23.60 फीसदी
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति