Gold earns more than Sensex and Nifty: सभी को लगता है कि वह पैसों का ऐसी जगह पर निवेश करें, जहां पर उनको सबसे ज्यादा फायदा मिले। अगर ऐसा है तो एक बार फिर से गोल्ड ने बाजी मारी है।

Advertisement

अगर देखा जाए तो बीते 1 साल में गोल्ड ने सेंसेक्स और निफ्टी से ज्यादा कमाई कराई है। यहां तक की चांदी से भी ज्यादा कमाई कराई है।

Advertisement

अगर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो सोने से सबसे ज्यादा कमाई कराई है। अगर किसी ने 1 साल पहले सोने में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 123,098 रुपये हो गई।

वहीं अगर किसी ने 1 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश निफ्टी में किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 123,411 रुपये हो गई है।

Advertisement

वहीं अगर किसी ने एक साल पहले सेंसेक्स में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 116,391 रुपये है।

अगर देखा जाए तो बीते 1 साल में चांदी ने सबसे कम रिटर्न दिया है। यहां पर मिला रिटर्न बैंक एफडी से कम का रहा है। अगर किसी ने 1 साल पहले चांदी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 106,650 रुपये है।

Advertisement

यहां पर एक बात ध्यान रखने की है कि सेंसेक्स और निफ्टी में जब निवेश की बात की जा रही है, तो वह इन इंडेक्स में निवेश की बात है। यहां पर निफ्टी और सेंसेक्स के शेयरों में सीधे निवेश की बात नहीं हो रही है।

अगर किसी को सोने में निवेश करना है तो कल से यानी 19 जून आरबीआई गोल्ड बॉन्ड स्कीम लेकर आ रहा है। इसमें निवेश कर सोने जैसा रिटर्न पाने के अलावा हर साल ढाई प्रतिशत ब्याज भी कमाया जा सकता है।

Advertisement

आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खास बातें

स्कीम 19 से 23 जून 2023 तक खुली रहेगी

  1. सोने की कीमत 5,926 रुपये प्रति 1 ग्राम
  2. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश
  3. डिजिटल पेमेंट पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट
  4. छूट के बाद 1 ग्राम सोना 5,876 रुपये का
  5. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 24 कैरेट सोना मिलेगा
  6. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 2.50% का सालाना ब्याज
  7. गोल्ड बॉन्ड में कोई शख्स 1 ग्राम से लेकर 4 किलो तक सोना खरीद सकता है
  8. ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किलो सोना
  9. गोल्ड बॉन्ड में 8 साल बाद पैसा मिलेगा वापस
  10. मैच्योरिटी पीरियड के बाद इससे होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं
  11. अगर आप 5 साल बाद अपना पैसा निकाला तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के हिसाब से टैक्स