नई दिल्ली। आप चाहते हैं कि हर माह आपको निश्चित कमाई हो, और पैसा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहे। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह संभव है, लेकिन यह बैंक की एफडी या म्यूचुअल से लेकर शेयर बाजार तक में संभव नहीं है। क्योंकि इन सभी जगहों पर निवेश की गई रकम की पूरी गारंटी नहीं होती है। जहां शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में पैसे शेयर बाजार से जुड़े रिस्क के अधीन होता है, वहीं बैंक में जमा केवल 5 लाख रुपया की सुरक्षा की गारंटी ही आरबीआई लेता है। लेकिन ऐसे में भी पोस्ट ऑफिस एक अच्छा विकल्प है। यहां पर एक स्कीम में पैसा जमाकर आप हर माह निश्चित आय गारंटी के साथ पा सकते हैं। आइये जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम क्या है और इसमें ब्याज दर से लेकर अन्य फायदे क्या हैं।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट यानी एमआईएस ऐसी योजना है, जहां पैसे जमा करने के बाद आप करीब 5000 रुपये महीने तक की निश्चित आय सुनिश्चित कर सकते हैं। इस स्कीम में इस वक्त किसी भी बैंक से अच्छा ब्याज दिया जा रहा है। सरकार ने 1 जुलाई 2020 में इसकी ब्याज दरों में कटौती नहीं है। इस कारण इस वक्त इस योजना में 6.6 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। हालांकि सरकार हर तीन माह पर ब्याज दरों की समीक्षा करती है। ऐसे में काफी आशंका है कि 1 अक्टूबर 2020 को होने वाली समीक्षा के बाद इस ब्याज दर में कमी कर दी जाए। ऐसे में लोगों के पास 30 सितंबर तक इस स्कीम में अच्छी ब्याज दर पर निवेश का मौका है। अगर लोग इस स्कीम में अभी निवेश करेंगे तो स्कीम पूरी होने तक 6.6 फीसदी सालाना ब्याज मिलता रहेगा।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट यानी एमआईएस में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। इस स्कीम में 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम भी निवेश किया जा सकता हैख् लेकिन माइनर के नाम का यह खाता अभिभावक की देख रेख में ही खुल सकता है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट यानी एमआईएस में न्यूनतम 1000 रुपये से अकाउंट खोला जा सकता है। लेकिन यहां पर अधिकतम की भी सीमा है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट यानी एमआईएस में एकल अकाउंट खोल कर अधिकतम 4.5 लाख रुपये तक ही जमा किया जा सकता है। हालांकि अगर यह अकाउंट ज्वाइंट नाम से खोला जाए तो इसमें अधिकतम 9 लाख रुपये भी जमा किया जा सकता है।
अगर कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट यानी एमआईएस में अधिकतम ज्वॉइंट अकाउंट खोल कर 9 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे साल भर में 59400 रुपये यानी हर माह 4950 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा। इस स्कीम में ब्याज रह माह आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। यह स्कीम 5 साल के लिए है, जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। वहीं, अगर इस स्कीम में 450000 लाख रुपये जमा किया जाता है तो हर माह 2475 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट यानी एमआईएस खोलने के लिए आपको जरूरी कागजी कार्रवाई करनी होगी। इस कार्रवाई में नीचे बताए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
-आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी
-रेजिडेंशियल प्रूफ की भी फोटोकॉपी
-2 पासपोट्र साइज के फोटोग्रॉफ
नोट : इन दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी वेरिफिकेशन के लिए जरूरी होती है।
-सबसे पहले पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खोलना होगा
-पोस्ट ऑफिस ब्रांच से मंथली इनकम स्कीम के लिए एक फॉर्म लें
-इसे सही-सही भरकर गवाल या नॉमिनी के साइन के साथ पोस्ट ऑफिस में जमा करें
-फॉर्म के साथ अकाउंट खोलने के लिए तय रकम के लिए कैश या चेक जमा करें
-मंथली इनकम स्कीम 5 साल की होती है
-इसे आगे भी 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं
-इसमें सिंगल और 3 एडल्ट मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं
-सिंगल अकाउंट में अधिकतम 4.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं
-ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कर सकते हैं
-अगर आपका पता बदलता है तो इस अकाउंट को एक पोसट आफिस से दूसरे में ट्रांसफर करा सकते हैं
-एमआईएस खाता सिर्फ भारतीय नागरिक ही खोल सकता हैं
-इसमें ब्याज हर माह दिया जाता है
-मेच्योरिटी से पहले पैसे निकालते हैं, तो पेनल्टी देनी पड़ती है
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति