Complete detail of Mahila Samman Savings Certificate: मोदी सरकार ने पिछले बजट में महिलाओं के लिए एक बचत योजना शुरू की थी। इस योजना को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से लागू किया गया है। इस जमा योजना का नाम है महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट है।
इस योजना केवल महिलाएं ही पैसे जमा कर सकती हैं। इसमें लड़कियां और शादीशुदा महिलाएं निवेश कर सकती हैं। देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर इस स्कीम के तहत निवेश किया जा सकता है। आइये 1 मिनट में जानें महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के बारे में पूरी तरह से।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में लड़कियां, महिलाएं और नाबालिग लड़कियों के नाम पर उनकी महिला गार्जियन निवेश कर सकती हैं।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में इस वक्त 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश किया जा सकता है।
इसके बाद 1000 रुपये के गुणांक में अधिकतम 2 लाख रुपये जमा किया जा सकता है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में जमा पैसा जरूरत पड़ने पर 6 माह बाद निकाला जा सकता है। हालांकि उस पर ब्याज के रूप में 2 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ेगा।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट लेने के लिए केवाईसी कराना होगा।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश के लिए पेन और आधार नंबर देना होगा।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में अगर 10,000 रुपये का निवेश किया जाए तो 2 साल के बाद 11,602 रुपये मिलेगा।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में अगर 1 लाख रुपये का निवेश किया जाए तो 2 साल के बाद करीब 1.16 लाख रुपये मिलेगा।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में अगर अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश किया जाए तो 2 साल के बाद करीब 2.32 लाख रुपये मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस की सभी बचत स्कीमों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति