नई द‍िल्‍ली: देश में कोरोना से चारों तरफ हाहाकार मचा है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की मार झेल रहे किसानों की की सहायता के लिए एसबीआई ने पहल की है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई लॉकडाउन में किसानों की मदद के लिए एग्री गोल्ड लोन स्कीम चला रहा है। ज‍िसके तहत लॉकडाउन के बीच 5 लाख किसानों ने इसका फायदा उठाया है। अगर आप भी इस स्कीम के तहत लोन लेना चाहते है तो आपको बता दें कि इस योजना के तहत कोई भी किसान अपनी कृषि भूमि की फर्द की प्रतिलिपि के साथ बैंक में सोने के जेवर देकर अपनी जरूरत के मुताबिक लोन ले सकता है। किसानों के लि‍ए लॉन्च हुआ Kisan Rath एप, जानें फायदे ये भी पढ़ें

Advertisement

किसान के नाम पर होनी चाह‍िए कृषि भूमि
  • एसबीआई की इस योजना का नाम एग्री गोल्ड लोन रखा है।
  • इस योजना के तहत कोई भी किसान बैंक में सोने के गहने जमा करवा कर अपनी इच्छा मुताबिक लोन ले सकता है।
  • बशर्ते उस किसान के नाम कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • उस कृषि भूमि की फर्द की कॉपी बैंक में देनी होती है। उस पर 9.95 फीसदी ब्याज छहमाही के रूप में वसूला जाएगा।
  • इस स्कीम में कोई और अन्य चार्ज नहीं देना होगा,इसके अलावा अन्य प्राइवेट बैंकों के मुकाबले सबसे कम ब्याज लिया जा रहा है।
  • किसी भी ग्रामीण शाखा पर जाकर इसे अप्लाई किया जा सकता है।
  • इसको योनो ऐप के माध्यम से भी अप्लाई किया जा सकता सकता है, इससे किसानों को लोन लेने में आसानी होगी।
  • SBI अलर्ट : इन नंबरों से आए कॉल तो हो जाएं सावधान ये भी पढ़ें

    जान‍िए स्कीम के फायदें
    • एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस  स्कीम में कोई और अन्य चार्ज नहीं देना होगा।
    • इसके अलावा अन्य प्राइवेट बैंकों के मुकाबले सबसे कम ब्याज लिया जा रहा है।
    • किसी भी ग्रामीण शाखा पर जाकर इसे अप्लाई किया जा सकता है। योनो ऐप से भी अप्लाई हो सकता है।
    • अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की वेबसाइट https://sbi.co.in/hi/web/agri-rural/agriculture-banking/gold-loan/multi-purpose-gold-loan पर जाकर ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
    • योजना से जुड़ी खात बातें
      • इस बात से भी अवगत करा दें कि योजना में यह भी सुविधा दी गई है कि अगर किसी किसान के नाम कृषि भूमि नहीं है लेकिन उसके नाम ट्रैक्टर है तो उस ट्रैक्टर के आधार पर ही जेवर बैंक में जमा करवा कर लोन लिया जा सकता है।
      • ट्रैक्टर की आरसी उस किसान के नाम होनी चाहिए।
      • इस योजना के तहत जो भी किसान बैंक से लोन लेने के लिए सोने के आभूषण जमा करवाएगा तो उन आभूषणों की जांच बाजार में किसी योग्य स्वर्णकार से करवाई जाएगी।
      • जांच में जितना शुद्ध सोना बताया जाएगा उसके मुताबिक ही लोन की राशि तय की जाएगी।
      • हालांकि गोल्ड लोन की योजना विभिन्न निजी कंपनियों ने भी शुरू की हुई है लेकिन उसका ब्याज दर 14 फीसदी से ज्यादा है जबकि एसबीआई की ब्याज दर सिर्फ 9.95 फीसदी है।