LIC Jeevan Labh Insurance Policy: एलआईसी के पास एक से बढ़कर एक बीमा प्लान हैं। कई प्लान में थोड़ा पैसा लगाकर बाद में बहुत ही बड़ी रकम पाई जा सकती है। आज आपको ऐसे ही एक बीमा प्लान के बारे में बता रहे हैं।

Advertisement

एलआईसी के इस बीमा प्लान का नाम है एलआईसी जीवन लाभ। इस बीमा पॉलिसी में सेफ्टी और सेविंग दोनों का फायदा मिल रहा है। इस बीमा पॉलिसी में निवेश करने पर बाद में एकमुश्त रकम मिल जाती है।

Advertisement

अगर एलआईसी की इस बीमा पॉलिसी में हर महीने 7,246 रुपये जमा किया जाए तो बाद में एक साथ 54 लाख रुपये पाया जा सकता है। यह एक सीमित प्रीमियम भुगतान और गैर-लिंक्ड बीमा योजना है। इसके अलावा अगर पॉलिसीधारक की बीमा लेने के बाद मौत हो जाती है तो उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है।

एलआईसी जीवन लाभ में अगर कोई चाहे तो कम या ज्यादा प्रीमियम भी जमा कर सकता है। इसके अलावा इसमें कितने साल का बीमा लेना है, यह भी चुना जा सकता है। यानी बीमा लेते वक्त कई सारी सुविधाएं मिलती हैं।

Advertisement

एलआईसी जीवन लाभ में बीमा लेने की न्यूनतम उम्र 18 साल है और वहीं अधिकतम उम्र 59 साल है। यानी इस आयु के बीच के लोग इस बीमा का लाभ ले सकते हैं।

LIC Policy surrender ruls: पॉलिसी करनी है सरेंडर, तो जानिए क्या है नियम | Good Returns

मान लीजिए कोई 25 साल का व्यक्ति 25 साल के लिए 20 लाख रुपये की एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी खरीदता है। ऐसे में उसे प्रीमियम के रूप में करीब 20 लाख रुपये जमा करने होंगे। यहां पर सालाना करीब 86,954 रुपये या डेली करीब 238 रुपये प्रीमियम का भुगतान करना होगा।। इस तरह 50 वर्ष की आयु में योजना की मैच्योरिटी पर पॉलिसी की कुल मैच्योरिटी वैल्यू 54.50 लाख रुपये होगी।

Advertisement

इस बीमा पॉलिसी के तहत न्यूनतम मूल बीमा राशि 2 लाख रुपये है। वहीं अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है। 16 वर्ष की पॉलिसी के लिए पॉलिसीधारक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 59 के बीच होनी चाहिए। 21 वर्ष की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु 54 वर्ष और 25 वर्ष की पॉलिसी के लिए अधिकतमत उम्र 50 वर्ष है।

Advertisement