Interest is received every month in MIS: पोस्ट ऑफिस की बचत योजना मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) हर माह कमाई कराने के लिए जानी जाती है। इस स्कीम में पैसे जमा करके हर माह अच्छा ब्याज कमाया जा सकता है। वहीं सरकार ने अब निवेश की सीमा भी डबल कर दी है।
एमआईएस में अभी तक साढ़े साल लाख रुपये ही जमा किया जा सकता था, लेकिन 1 अप्रैल 2023 से इस सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। हालांकि 15 लाख संयुक्त नाम से ही जमा किया जा सकता है।
वहीं अगर एमआईएस में अकेले पैसे जमा करने हों तो भी लिमिट अब बढ़ गई है। इस बचत स्कीम में अकेले नाम से अब 9 लाख रुपये तक जमा कराया जा सकता है।
जानिए एमआईएस की 10 खास बातें
- एमआईएस में इस वक्त 7.4 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है
- एमआईएस में न्यूनतम 1000 रुपये जमा किया जा सकता है
- एमआईएस में अकेले नाम से अधिकतम 9 लाख रु और संयुक्त नाम से 15 लाख रुपये जमा किया जा सकता है।
- एमआईएस अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है।
- एमआईएस खाते में ब्याज का भुगतान हर माह किया जाता है।
- एमआईएस खाता 5 साल के लिए खुलता है।
- एमआईएस खाता बंद होने के बाद जमा पैसा लौटा दिया जाता है।
- एमआईएस खाते में अगर 1 लाख रुपये जमा किया जाए तो हर माह 620 रुपये का ब्याज हर माह पाया जा सकता है।
- एमआईएस खाते में अगर 15 लाख रुपये जमा किया जाए तो हर माह 9,300 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा।
- एमआईएस खाते को बीच में बंद भी कराया जा सकता है।
एमआईएस अकाउंट किसके लिए है खास
एमआईएस अकाउंट रिटायर लोगों या उन लोगों के लिए खास है, जो हर माह निश्चत आमदनी चाहते हैं। क्योंकि यहां से हर माह तय तारीख को ब्याज का भुगतान कर दिया जाता है। इस अकाउंट को 5 साल पूरा होने के बाद दोबारा भी शुरू किया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग