Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के लाखों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan 21st Installment) के तहत मिलने वाली राशि की 21वीं किस्त का इंतजार है। इस बीच धनतेरस के मौके पर देश के एक राज्य ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने राज्य के करीब 72 लाख किसानों के खाते में 718 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।

Advertisement

यह राशि प्रधानमंत्री सम्मान योजना के तहत नहीं बल्कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी गई है। दरअसल, राजस्थान सरकार ने धनतेरस के मौके पर शनिवार को प्रदेश के किसानों का यह बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चौथी किस्त ट्रांसफर की। ये राशि किसानों को भरतपुर जिले के नदबई में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किसानों को दी गई।

Advertisement

इस खास मौके पर सीएम ने किसानों को 'राष्ट्र निर्माता' बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत के बिना देश की थाली अधूरी है। कार्यक्रम में सीएम शर्मा ने कहा कि किसान भारत की आत्मा हैं। उन्होंने कहा, "हमारा किसान समृद्ध होगा तो देश और प्रदेश भी विकसित होगा, इसलिए राज्य की 'डबल इंजन' सरकार किसानों की समृद्धि के लिए दिन-रात कार्य कर रही है"।

Advertisement

केंद्र और राज्य दोनों का योगदान: सीएम

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान सम्मान निधि योजना के तहत जहां केंद्र सरकार सालाना ₹6,000 रुपये देती है, वहीं राजस्थान सरकार अपनी ओर से किसानों को अतिरिक्त ₹3,000 रुपये का लाभ दे रही है। यानी किसानों को सालाना ₹9,000 रुपये की मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि अब तक 70 लाख से ज्यादा किसानों को 1,355 करोड़ रुपये राज्य सरकार की इस योजना के तहत मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की दोनों योजनाओं को जोड़ें तो किसानों को कुल 8,386 करोड़ रुपये की सहायता अब तक दी जा चुकी है।

Advertisement

21वीं किस्त कब मिलेगी?

त्योहारों के इस मौसम में देश के करोड़ों किसानों को 21वीं किस्त (PM Kisan 21st Installment) मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में मिलती है। अब तक सरकार 20 किस्तें जारी कर चुकी है और अब 21वीं किस्त अक्टूबर में आने की उम्मीद है।