Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ ज्यादातर भारत के उत्तरी और पश्चिमी भाग में विवाहित महिलाओं द्वारा पति के लंबे जीवन लिए मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत के जरिए वे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। माना जाता है कि यह पति-पत्नी के बीच के पवित्र रिश्ते का प्रतीक होता है। यह एक ऐसा खास दिन होता है जो फेस्टिव सीजन के दौरान आता है। आज 2022 का वो खास दिन है, जब महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा है। पति आज के दिन अपनी पत्नियों के लिए कुछ शानदार गिफ्ट देते हैं। बेहतर यह है कि आप ऐसा गिफ्ट दें, जो कि केवल 2-4 दिन के लिए न हो, बल्कि लंबे समय के लिए आपकी पत्नी के काम आए। आर्थिक सुरक्षा से बेहतर कोई गिफ्ट नहीं हो सकता। इसलिए जरूरी है कि आप ऐसा ही कोई गिफ्ट अपनी पत्नी को दें। यहां हम आपको ऐसे ही 5 शानदार गिफ्ट की जानकारी देंगे।
म्यूचुअल फंड एसआईपी
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) एक बहुत बेहतर सुरक्षित निवेश विकल्प है। एसआईपी के जरिए निवेश के लिए किसी तरह की बड़ी राशि को निवेश करने की भी जरूरत नहीं होती है। आप कम से कम राशि से एसआईपी शुरू कर सकते हैं। ये राशि 500 रुपये प्रति माह तक हो सकती है। अच्छी बात यह है कि म्यूचुअल फंड में जोखिम भी कम होता है।
पोस्ट ऑफिस की कई बचत योजनाएं हैं। इन्हीं में से एक है मासिक आय योजना (एमआईएस)। ये भी आपकी पत्नी के लिए एक बहुत बढ़िया गिफ्ट हो सकता है। इससे वे अपनी मासिक जरूरतों के लिए नियमित मासिक आय प्राप्त कर सकती हैं। ये योजना काफी पसंद की जाती है।
आज के समय में बिना बीमा के जीवन अधूरा है। असल में ये वित्तीय सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी है। जब आप पर अनिश्चित समय आए तो बीमा काम आता है। इसलिए एक्सपर्ट लोगों को पर्याप्त कवर के साथ एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेने की सलाह देते रहते हैं। यह आपके परिवार के बढ़ते मेडिकल खर्चों को पूरा करने में भी मदद करेगा।
इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ईएलएसएस) भी म्यूचुअल फंड का हिस्सा है। इनमें भी 500 रुपये से की राशि से निवेश शुरू किया जा सकता है। पर ईएलएसएस का एक फायदा यह है कि आप आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं।
गोल्ड तो भारत शुभ माना जाता है। इसमें निवेश सुरक्षित भी है। आप पत्नी के लिए किसी भी फॉर्म (यानी डिजिटल या फिजिकल) में सोना खरीद सकते हैं। आप ईटीएफ या फिजिकल गोल्ड या गोल्ड ज्वैलरी या बॉन्ड में भी सोना खरीद सकते हैं। महिलाओं को वैसे भी सोना पसंद होता है। इसलिए इससे उन्हें मानसिक खुशी भी मिलेगी। ये 5 गिफ्ट अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं आज के दिन के लिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग