Karur Vysya Bank EBLR Rate: करूर वैश्य बैंक ने लोन की ब्याज दरों को लेकर एक अहम फैसला लिया है। एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट को बैंक ने घटाने का फैसला लिया है। ये नई दरें 19 अगस्त से लागू होंगी। एक्सटर्नल बेचमार्क लेंडिंग रेट मतलब बैंकों द्वारा लोन पर लगाई जाने वाली ब्याज दर का आधार। यह दर RBI द्वारा निर्धारित नहीं होती है, बल्कि बैंकों द्वारा स्वतंत्र रूप से तय की जाती है। आइए आपको बताते हैं कि इससे आपकी लोन की ईएमआई पर क्या असर होगा।
करूर वैश्य बैंक ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट को कम करने का लिया फैसला
एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट को करूर व्यास बैंक ने 10.05 फीसदी से घटाकर 9.9 फीसदी करने पर निर्णय लिया है। EBLR दरें सभी प्रकार के लोन पर लागू नहीं होती हैं। कुछ लोन पर अभी भी MCLR (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) जैसी अन्य दरें लागू हो सकती हैं, इसीलिए इस पर फैसले आपकी ईएमआई कम भी हो सकती है और नहीं भी।
करूर वैश्य बैंक एफडी पर देता है इतना ब्याज
3 फरवरी, 2024 तक बैंक की वेबसाइट के अनुसार, करूर वैश्य बैंक 7 दिनों से 30 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 4% ब्याज ऑफर करता है। 31 दिनों से 90 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर आपको 5.25% की ब्याज दर है। इसके अलावा 91 दिनों से 180 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर बैंक 6% की ब्याज दर है।
181 दिनों से लेकर 270 दिनों से कम की अवधि में मैच्योर होने वाली FD पर आपको 6.25% की ब्याज दर मिलेगी।
वहीं, 271 दिनों से लेकर 332 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर आपको 6.5% की ब्याज दर निर्धारित की गई है। 333 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर आपको 7.4% की ब्याज दर मिलेगी।
334 दिनों से लेकर एक साल से कम की अवधि में मैच्योर होने वाली FD पर आपको 6.5% की ब्याज दर मिलेगी। एक साल से लेकर 443 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर आपको 7% की ब्याज दर मिलेगी। 444 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर आपको 7.5% की ब्याज दर दी जाती है। बैंक 445 दिनों से लेकर पांच साल से कम की अवधि में मैच्योर होने वाली FD पर 7% की ब्याज दर है। पांच वर्षों में परिपक्व होने वाली कर-बचत वाली एफडी पर 5.9% की ब्याज दर है।
सीनियर सिटीजन को ये बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर देता है इतना ब्याज
बैंक सीनियर सिटीजन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर केवल खास अवधि के लिए बढ़ी हुई ब्याज दरें प्रदान करता है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, करूर वैश्य बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 333 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 7.8% ब्याज दे रहा है। एक साल से 443 दिनों की अवधि के FD के लिए बैंक 7.4% की ब्याज दर दे रहा है। 444 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर आपको 8% की ब्याज दर प्रदान करता है। 445 दिनों से लेकर पांच साल के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 7.4% की ब्याज दर है। टैक्स सेविंग FD पर 5.90% की ब्याज दर है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान