Karnataka Bank Revised FD Rates: कर्नाटक बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किए हैं। नई ब्याज दरें अलग-अलग मैच्योरिटी पीरियड के आधार पर तय की गई हैं। ये नई दरें 2 अगस्त 2024 से लागू हो चुकी है। कर्नाटक बैंक 60 वर्ष से कम आयु के लोगों के द्वारा की गई FD पर 7.25% तक की ब्याज दर दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 0.5% की अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आइए आपको लेटेस्ट एफडी ब्याज दरों के बारे में बताते हैं।
₹3 करोड़ से कम की एफडी पर इतना मिलेगा ब्याज
अगर कोई व्यक्ति 7 दिन से 45 दिन तक निवेश करता है तो 3.5% सालाना ब्याज दिया जाएगा। 46 दिन से 90 दिन तक के लिए 4% सालाना ब्याज निर्धारित किया गया है।
वहीं, 91 दिन से 179 दिन तक के लिए 5.25% सालाना, 180 दिन से 1 वर्ष से कम के लिए 6.75% सालाना एफडी पर इंटरेस्ट मिलेगा। इसके अलावा केवल 250 दिन के लिए 6.95% सालाना ब्याज मिलेगा।
1 साल से 2 साल तक के निवेश पर 7.1% ब्याज मिलेगा। 375 दिन (एफडी और एसीसी) के निवेश पर 7.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 2 साल से अधिक से 5 साल तक के लिए 6.5% सालाना ब्याज मिलेगा। 180 दिन से 1 वर्ष से कम पर 6.75% सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं, केवल 250 दिन के लिए एफडी में निवेश पर 6.95% सालाना ब्याज दिया जाएगा। 1 साल से 2 साल तक पर 7.1% सालाना इंटरेस्ट रेट मिलेगा।
375 दिन (एफडी और एसीसी) के लिए 7.25% सालाना ब्याज मिलेगा। 2 साल से अधिक से 5 साल तक क निवेश पर 6.5% सालाना ब्याज दिया जाएगा। वहीं, 5 साल से अधिक से 10 साल तक 5.8% सालाना ब्याज ऑफर किया जाएगा।
इन बैंकों ने भी एफडी की ब्याज दरों में किय बदलाव
पंजाब नेसनल बैंक, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने भी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। पंजाब नेशनल बैंक में 60 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए, PNB FD ब्याज दरें 3.5% से शुरू होकर 7.25% तक हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे कम ब्याज दर 4% और सबसे अधिक FD ब्याज दर 7.75% है। सुपर सीनियर नागरिकों के लिए FD पर सबसे कम ब्याज दर 4.3% और सबसे अधिक दर 8.05% है। ये नई FD दरें 1 अगस्त से लागू की गई हैं। वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 60 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को FD पर 7.4% तक की ब्याज दर दे रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!