Joint Home Loan: केंद्रीय और राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और उन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की योजनाएं लागू करती है. इसके अलावा लोन में भी भारी छूट देती है. इसलिए अब आपकी पत्नी आर्थिक रूप से भी मदद कर सकती है. अगर आप होम लोन लेने पर विचार कर रहे हैं, तो पत्नी का नाम जोड़कर आप लोन पर भारी छूट पा सकते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Advertisement

आज के समय में पत्नी सिर्फ खाना बनाने या बच्चों की देखभाल करने के लिए नहीं है. महिलाएं अब पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है. एक पत्नी पूरे परिवार का घर खर्च आसानी से संभाल सकती है. वह आर्थिक प्रबंधन करने में माहिर है.

Advertisement

पत्नी के साथ जॉइंट लोन लेने पर आपको ईएमआई (EMI) से लेकर लोन की अवधि तक भारी छूट मिल जाती है. अगर आप आज के समय में होम लोन लेना चाहता हैं तो इसमें पत्‍नी का नाम जरूर शामिल करें.

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पत्‍नी के साथ जॉइंट लोन लेने पर आपको कम ब्‍याज दर में लोन मिल जाता है. इसके अलावा ईएमआई में भी राहत मिलती है. इसके साथ ही इनकम टैक्‍स में भी भारी छूट मिल जाती है.

Advertisement

अगर आप जॉइंट होम लोन को पत्नी के साथ मिलकर लेते है, तो बैंक भी आपको सब्सिडी देता है. वहीं ब्याज दर कम होने से आपका ईएमआई अमाउंट भी कम हो जाता है.

ज्यादातर बैंक में लोन लेने पर महिलाओं के लिए ब्याज दर अलग रखा गया है. महिला एप्लीकेंट के लिए होम लोन लेने पर 5 बेसिस प्वॉइंट्स से भी कम होती है. इस सब फायदों को लेने के लिए एक शर्त है. शर्त है कि प्रॉपर्टी की मालिकन या प्रॉपर्टी महिला के नाम पर होनी चाहिए.

Advertisement

कैसे बचाएं 7 लाख रुपये तक टैक्स

अपनी पत्नी के साथ ज्वाइंट होम लोन लेने पर सिर्फ आपकी ब्याज दर कम नहीं होती, बल्कि आपको इनकम टैक्स में भी भारी छूट मिल जाती है. वैसे तो जॉइंट होम लोन पर आवेदन करने वाले दोनों कर्जधारक अलग-अलग इनकम टैक्स बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं. जॉइंट होम लोन लेने पर इनकम टैक्स बेनिफिट तभी मिलेगा, जब दोनों ही प्रॉपटी के मालिक हो.

Advertisement

अगर आप पत्‍नी के साथ जॉइंट होम लोन लेने ले रहे हैं, तो आपको टैक्स में दोगुना छूट मिलेगी. जैसे इनकम टैक्स 80C के तहत दोनों ही प्रिंसिपल अमाउंट पर 1.5-1.5 लाख रुपए मतलब कुल 3 लाख रुपए क्लेम कर सकते हैं.
वहीं सेक्शन 24 के तहत दोनों को ब्याज पर 2-2 लाख रुपये मतलब 4 लाख रुपये तक का टैक्स बैनिफिट भी मिल जाता है. इस तरह से आप पत्नी के साथ जॉइंट होम लेने पर 7 लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं. हालांकि यह सभी चीजें आपके लोन अमाउंट पर भी निर्भर करता है.

Advertisement

जॉइंट होम लोन लेना का क्या है फायदा?

आजकल हर बैंक या वित्तीय संस्थान लोन ऑफर करती रहती है, लेकिन कई बार क्रेडिट स्कोर खराब होने पर या कम इनकम की वजह से लोन मिलना मुश्किल हो जाता है. तो ऐसी स्थिति में आप आसानी से जॉइंट होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

इसके अलावा अगर जॉइंट लोन लेने पर आपके साथी की भुगतान करने की क्षमता अच्छी है, तो आसानी से आपको लोन मिल जाता है. वहीं जॉइंट लोने लेने पर आपका लोन अमाउंट भी बढ़ जाता है.