Jio Financial: जियो फाइनेंशियल शेयर को बाजार में दूसरा बजाज फाइनेंस बताया जा रहा है। लेकिन लिस्टिंग के बाद से यह शेयर अभी तक उस तरह के तेवर नहीं दिखा पा रहा था। लेकिन आज जियो फाइनेंशियल के शेयर ने तेवर दिखाते हुए सीधे 5 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है।
जियो फाइनेंशियल का शेयर आज 242.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में आज 12.40 रुपये यानी 5.39 प्रतिशत की तेजी एनएसई में दर्ज की गई है। आज जियो फाइनेंशियल शेयर ने जहां 229.40 रुपये का न्यूनतम स्तर बनाया वहीं 246.00 रुपये का उच्चतम का स्तर भी दिखाया। जहां तक लिस्टिंग के बाद से अभी तक के न्यूनतम स्तर की बात है तो जियो फाइनेंशियल का यह स्तर 202.80 रुपये का रहा है। वहीं जियो फाइनेंशियल का उच्चतम स्तर 266.95 रुपये का रहा है।
आज के बंद भाव पर जियो फाइनेंशियल की मार्केट कैप 1.54 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी के शेयर की फेसवैल्यू 10 रुपये की है। आंकड़ों के अनुसार जियो फाइनेंशियल की बुक वैल्यू 37.86 रुपये की है।
जानिए जियो फाइनेंशियल शेयर का रिटर्न
- जियो फाइनेंशियल शेयर को लिस्ट हुए अभी 6 माह नहीं हुआ है। ऐसे में केवल 3 माह तक रिटर्न के आंकड़े उपलब्ध हैं।
- जियो फाइनेंशियल के शेयर ने 1 हफ्ते में 7.13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- जियो फाइनेंशियल के शेयर ने 1 माह में 10.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- जियो फाइनेंशियल के शेयर ने 3 माह में 4.92 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर बाजारों में 21 अगस्त 2023 को लिस्ट हुआ था। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 265 रुपये पर लिस्ट हुआ था, जबकि एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 262 रुपये पर हुई थी। लिस्टिंग के बाद से आज तक शेयर इस रेट पर नहीं पहुंच पाया है। लगातार इस रेट के नीचे ही ट्रेड कर रहा है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर पर आजकल 20 फीसदी का सर्किट लगा हुआ है। यानी जियो फाइनेंशियल का शेयर एक दिन में 20 फीसदी से न ज्यादा बढ़ सकता है, न ही इससे ज्यादा गिर सकता है। स्टॉक एक्सचेंज समय समय पर सर्किट फिल्टर को बदलते रहते हैं।
जियो फाइनेंशियल के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन केवी कामत के अनुसार कंपनी ऐसा ग्रोथ मोमेंटम देगी, जो भारत ने पहले कभी नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि देरी से एंट्री करने के कुछ फायदे हैं। आपके पास टेक्नोलॉजी का फायदा उठाने का फायदा है। जेएफएसएल फुल सर्विस फाइनेंशियल सेक्टर प्लेयर बनना चाहती है। ताजा शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में प्रमोटर्स की 45.08 परसेंट हिस्सेदारी है। इसमें म्यूचुअल फंड्स की 6.27 परसेंट और विदेशी संस्थाओं की 26.44 परसेंट हिस्सेदारी है। कंपनी ने लेंडिंग के साथ-साथ इंश्योरेंस, पेमेंट्स, डिजिटल ब्रोकिंग और एसेट मैनेजमेंट बिजनस में भी दिलचस्पी दिखाई है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में उतरने के लिए कंपनी ने दुनिया की सबसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के साथ जॉइंट वेंचर बनाया है।
नोट: यहां पर शेयर में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यह केवल शेयर के बारे में जानकारी है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी