Jan Dhan Account KYC: क्या आपका भी प्रधानमंत्री जनधन योजना में खाता है? तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 10 साल से ज्यादा समय से खुले जनधन खातों में KYC (अपने ग्राहक को जानें) करवाना अनिवार्य है। अगर आप इस काम को नजअंदाज करते हैं, तो आपका खाता इनएक्टिव हो सकता है, जिसके चलते न तो आप लेन-देन कर पाएंगे और न ही सरकारी योजनाओं का पैसा आपके खाते में आएगा। आइए जानते हैं कि जनधन खाताधारकों के लिए KYC करवाना क्यों जरूरी है और इसे कैसे पूरा किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री जनधन योजना
2014 में शुरू हुई प्रधानमंत्री जनधन योजना का उद्देश्य हर परिवार को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना था। इस योजना के तहत लाखों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों ने जीरो बैलेंस पर खाते खोले, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलने लगा। लेकिन अब बैंक ने इन खातों को सक्रिय रखने के लिए KYC को फिर से अनिवार्य कर दिया है। इसका सीधा सा मतलब है कि अगर आप समय पर अपने खाते की KYC नहीं करवाते हैं, तो वह इनएक्टिव हो जाएगा। यह आपके बैंक खाते के लिए एक तरह का पहचान पत्र है, जिसे समय-समय पर अपडेट करना जरूरी है।
KYC नहीं करवाने पर क्या होगा नुकसान
अगर आप समय पर अपने जनधन खाते की KYC पूरी नहीं करवाते हैं, तो आपको कई नुकसान हो सकते हैं। आपका खाता 'इनएक्टिव' हो जाएगा, जिससे आप उससे कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। अलग-अलग सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सब्सिडी या अन्य लाभों की राशि आपके खाते में नहीं आएगी।
ऐसे करें KYC का प्रोसेस
- जिस बैंक में आपका जनधन खाता है, उसकी नजदीकी शाखा में जाएं।
- आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होगा।
- बैंक कर्मचारी से KYC फॉर्म लें और उसमें सही जानकारी भरें।
- बैंक कर्मचारी आपके दस्तावेज़ों का सत्यापन करेगा और आपकी जानकारी अपडेट करेगा।
- यह प्रोसेस पूरी होने के बाद, आपका खाता फिर से एक्टिव हो जाएगा और आप बिना किसी रुकावट के इसका यूज कर पाएंगे।
इसलिए अगर आपका खाता 10 साल से एक्टिव है, तो इसे नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द अपना KYC पूरा करवा लें।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?