Fixed Deposit vs Debt Mutual Fund : हर निवेश ऑप्शन की अपनी-अपनी खूबियां और खामियां होती हैं। कम जाखिम उठाने वाले निवेशक बेहतर रिटर्न के लिए फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट और डेट म्‍यूचुअल फंड में से किसी एक में पैसा लगा सकते हैै।

Advertisement

इन दोनों में पैसा डूबने का खतरा बहुत कम होता है। लेकिन आपके लिए कौन सा बेहतर है चलिए जानते हैं।

Advertisement

इतना मिलेगा रिटर्न

फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है लेकिन इसमें रिटर्न बहुत ज्‍यादा नहीं मिलता है। वहीं, डेट म्यूचुअल फंड का रिटर्न ज्‍यादा है, लेकिन रिस्‍क एफडी से ज्‍यादा है क्‍योंकि यह बाजार से जुड़ा हुआ है। लेकिन अन्य ऑप्शन के मुकाबले इसमें कम रिस्क होता है।

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि फडी में लगाया 5 लाख रुपये तक के पैसे पूरी तरह सुरक्षित होते हैं लेकिन, डेट फंड में ऐसी कोई गारंटी नहीं मिलती।
इसके अलावा एफडी में निवेश करने पर कोई चार्ज नहीं लगता है। वहीं डेट फंड में निवेश पर रिकरिंग एक्‍सपेंस रेश्‍यो चार्ज लगता है। यह 1 फीसदी तक हो सकता है।

Advertisement

किसमें मिलता है अधिक फायदा?

आपको बता दें कि डेट म्यूचुअल फंड जो फिक्स्ड इनकम वाली सिक्योरिटीज में निवेश करता है। डेट फंड में कोई टीडीएस भी नहीं लगता है वहीं, फिक्स्ड डिपॉजिट में अगर इंट्रेस्ट इनकम एक वर्ष में 40 हजार रुपये से ज्यादा है तो बैंक 10 फीसदी टीडीएस काटता है।

एक टैक्सपेयर्स जो टैक्स के भुगतान करने के लिए उत्तरदायी नहीं है उसे टीडीएस बचाने के लिए फॉर्म 15एच या 15जी जमा करना होग।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेट फंडों को क्रेडिट जोखिम, ब्याज दरों के जोखिम और पुनर्निवेश जोखिम का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा, संभावित जोखिम वर्ग मैट्रिक्स स्पष्ट रूप से अधिकतम अवधि के जोखिम और फंड मैनेजर द्वारा उठाए जा सकने वाले अधिकतम क्रेडिट जोखिम की व्याख्या भी करता है।

एफडी में आपको पैसे निकालने की अनुमति होती है लेकिन पेनल्टी आपको भरनी पड़ती है। जब आपको तय तारीख से पहले पैसे की जरूरत होती है तो आपको पूरी एफडी तोड़नी पड़ती है। सेकेंडरी मार्केट में केवल उच्च-गुणवत्ता वाले बांडों का उचित मूल्य के निकट कारोबार होता है।

Advertisement

कम रेटिंग वाले बांड के मामले में, इंटरिम लिक्विडिटी एक चुनौती हो सकती है, भले ही बांड सेकेंडरी मार्केट में सूचीबद्ध हो।

एफडी पर रिटर्न सुनिश्चित है और बांड के साथ भी ऐसा ही है। ब्याज दरों का पुनर्मूल्यांकन डेट फंडों में तेजी से शामिल हो जाता है, क्योंकि द्वितीयक बाजार में बांड, अर्थव्यवस्था में ब्याज दरों में बदलाव पर तेजी से प्रतिक्रिया करती है। एफडी पर ब्याज दरें आम तौर पर देरी से चलती हैं।

Advertisement

डेट फंड सुनिश्चित रिटर्न नहीं देते हैं। बाज़ार की ताकतें, ब्याज दरों में बदलाव, फंड मैनेजर द्वारा पोर्टफोलियो मिश्रण में बदलाव और अन्य कारक डेट फंड पर रिटर्न को बदल सकते हैं।

उदाहरण के लिए, लंबी अवधि के डेट फंडों में कम समय में ब्याज दरों में बड़ी गिरावट होने पर रिटर्न बढ़ सकता है।

अगर आप फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट या फिर डेट फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको फाइनेंशियल एडवाइजर से भी मदद लेनी चाहिए ताकि आपको भविष्य में फाइनेंशियल टेंशन न झेलनी पड़े।