SIP Investment Plan: निवेश करना एक बहुत अच्छी आदत होती है जिससे आप एक बढ़िया रकम जमा कर सकते हैं जो आपके काम में आती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजकल ज्यादातर लोग इसलिए इन्वेस्टमेंट नहीं करते हैं क्योंकि उनके पास ज्यादा पैसे नहीं बचते हैं। लेकिन अगर आप दिन में 50 रुपए की बचत भी करते हैं तो आप अपने लिए 52 लख रुपए से ज्यादा का जुगाड़ कर सकते हैं। यह बात सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन एकदम सच है।

Advertisement

अगर आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए म्यूचुअल फंड में पैसे निवेश करते हैं तो आपको जबरदस्त रिटर्न मिलता है। हालांकि म्युचुअल फंड बाजार जो फिल्मों के अधीन होता है इसलिए आपको इस स्कीम में पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको इसी गणित के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बड़ी आसानी से लॉन्ग टर्म में अपने लिए लाखों रुपए का फंड जमा कर सकते हैं।

Advertisement

समझें इन्वेस्टमेंट की गणित

अगर आप छोटी रकम से लंबे समय तक एसआईपी करते हैं, तो भी आपको जबरदस्त फायदा मिलता है। अगर आप 1 दिन में 50 रुपए बचाते हैं, तो यह महीने में 1500 रुपए की रकम हो जाएगी। अगर आप इसे हर महीने एसआईपी के जरिए इन्वेस्ट करते रहेंगे तो 1 साल में आपका टोटल इन्वेस्टमेंट 18,000 रुपए हो जाएगा। इस हिसाब से 10 साल में आपका निवेश 1,80,000 रुपए का होगा। ऐसे में अगर आप 30 साल तक लगातार इन्वेस्टमेंट करते रहेंगे तो कुल जमा राशि 5,40,000 हो जाएगी।

Advertisement

मिलती है बेहतर ब्याज दर

म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर 15 साल तक उससे ज्यादा समय के लिए इनवेस्टमेंट की जाए तो आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है। ऐसे मे आपको आमतौर पर 12 प्रतिशत तक की ब्याज दर मिल जाती है। वहीं आप को बेहतर परस्थितियों में 15 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।

इस हिसाब से अगर आप 30 साल में 5.4 लाख रुपए का निवेश करते हैं, तो अगर इसपर आपको 12 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है, तो 30 साल के बाद आपका कुल अमाउंट 52,94,800 रुपए से भी ज्यादा का रिटर्न मिलता है। वहीं अगर 15 परसेंट तक का रिटर्न आता है, तो आपको 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है।

Advertisement