नई दिल्ली: कोरोना काल में सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। तो अगर आपने भी लॉकडाउन में सोने में निवेश किया है तो आपको मोटा मुनाफा हो सकता है। इतना ही नहीं अगर आपने पहले से ही सोने में निवेश कर रखा है तो भी आपको रिकॉर्ड तोड़ कमाई हो सकती है। सोना अपने रिकॉर्ड स्तर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। आज चांदी में जबरदस्त उछाल कीमत 50000 के पार, सोने की रेट चेक करें
दो महीनों में 7000 रुपए तक महंगा हुआ सोना
कोरोना संकट के बीच पिछले दो महीनों में सोने की कीमत की बात करें तो सोना दो महीनों में 7000 रुपए तक महंगा हो गया। वहीं जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में तेजी का दौरान अभी जारी रहेगा। मौजूदा संकट की स्थिति में निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना है, जिसकी वजह से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। सोने के दाम फिर 47 हजार के ऊपर निकल गए हैं। देश में लागू लॉकडाउन के दौरान कीमती धातु सोना में निवेश करने का सुनहरा मौका है। भारत में सोना हमेशा विपरीत परिस्थितियों का साथी माना जाता है और लोग इसमें निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस लिहाज से भी यह समय सोना की खरीद करने के लिए अनुकूल बताया जा रहा है। जानकारी दें कि सर्राफा बाजार में सोना के मुकाबले चांदी मजबूत हुई है, जबकि सोना अपने सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचने के बाद नीचे उतर गया। बाजार विशेषज्ञों की मानें, तो फिलहाल सोना में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
सोना के दाम फिलहाल 46 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पार पहुंच चुका है। अंतर्राष्ट्रीय मार्किट के अनुसार के अनुसार 2021 तक सोने का भाव 80 हजार प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं बैंक ऑफ अमेरिका सिक्युरिटीज के एनालिस्टों ने अनुमान जताया है कि 2021 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 3000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। 3000 डॉलर को यदि आज के भारतीय रुपए में कन्वर्ट किया जाए तो यह राशि 2,28,855 रुपए है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव औंस के हिसाब से तय होता है. एक औंस में 28.34 ग्राम वजन होता है। ऐसे में एक ग्राम सोने की कीमत 8075 रुपए होती है। इस दर से 10 ग्राम सोने की कीमत 80,753 रुपए होती है। कोरोना वायरस के कहर से फाइनेंशियल मार्केट का हाल बेहाल है। हालांकि जानकार बार-बार गोल्ड की कीमतों के बढ़ने की तस्दीक कर रहे हैं। उनका तर्क है कि देश-दुनिया में जब आर्थिक संकट आया है तो निवेशकों के लिए निवेश की पहली पसंद सोना ही बना है।
आपको बता दें कि बाजार जानकार मानते हैं कि सोना जल्द तेजी की ओर बढ़ेगा। सोने की कीमत में तेजी का रूख जारी रहेगा। सोने की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के साथ-साथ कोरोना संकट के कारण वैश्विक अर्थ्वयवस्था में मंदी का खतरा मंडरा रहा है। जिसकी वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर गोल्ड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बाजार एक्सपर्ट्स की माने तो गोल्ड में ये तेजी आने वाले दिनों में बरकरार रहेगी और सोना जल्द ही 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार होगा।
लॉकडाउन के चौथे चरण में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव रहा। जहां 17 मई को सोना 7 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया तो वहीं तीसरे चरण के मुकाबले सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिला। दरअसल सोने की कीमत पर लॉकडाउन और कोरोना का असर देखने को मिली। वैश्विक मंदी के खतरे को देखते हुए निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना है। वहीं सुपर पावर अमेरिका और चीन के बीच फिर ट्रेंड वार के खतरे ने भी निवेशकों को सोने की ओर झुकाव को बड़ावा दिया है। एक लंबे समय के बाद सोने-चांदी के कारोबार की गाड़ी पटरी पर लौटनी शुरू हो गई है। देश के अलग अलग हिस्सों में आभूषण कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलनी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी सोने-चांदी की बिक्री बहुत कम है, लेकिन आभूषण कारोबारियों ने आने वाले दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद के साथ काम शुरू कर दिया है।
More Articles
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें